महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली शालिनता से पुरस्कृत जिलाधिकारी श्री अविशांत पांडा द्वारा जनहित मे भूमि अधिग्रहण अधिनियम क्या है – कानून, मुआवजा प्रक्रिया का संदेश….
भूमि अधिग्रहण (Land Acquisition) का मतलब है जब सरकार किसी व्यक्ति या संस्था की जमीन सार्वजनिक उपयोग (जैसे सड़क निर्माण, रेल, स्कूल या सरकारी परियोजना) उद्योग के लिए अपने अधिकार में लेती है। संविधान और भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 (Right to Fair Compensation and Transparency in Land Acquisition Act, 2013) के तहत सरकार को ऐसा करने का अधिकार है, लेकिन उस जमीन के बदले में मालिक को उचित मुआवजा देना जरूरी होता है।
कई बार भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया किसानों और आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बन जाती है, खासकर जब बिना सही समय पर नोटिस या उचित मुआवजे के जमीन ले ली जाती है।
क्यों किया जाता है भूमि अधिग्रहण?
देश के विकास के लिए कई बड़े प्रोजेक्ट्स जैसे सड़कें, रेलवे, बांध, उद्योग आदि बनाने होते हैं। इनके लिए बड़ी मात्रा में जमीन की आवश्यकता होती है।
भूमि अधिग्रहण का उद्देश्य आमतौर पर सार्वजनिक हित (Public Interest) में होता है। जैसे, एक नया रेलवे स्टेशन बनाने से क्षेत्र का विकास होगा और लोगों को यात्रा में सुविधा होगी।
बढ़ती जनसंख्या (Population) के कारण शहरों का विस्तार होता है। नए आवास क्षेत्र, वाणिज्यिक केंद्र (Commercial Center) आदि बनाने के लिए जमीन की आवश्यकता होती है।
उद्योगों (Industries) के विकास के लिए बड़ी मात्रा में जमीन की आवश्यकता होती है।
बिजली, पानी, सड़क आदि जैसे बुनियादी ढांचे के विकास के लिए भी जमीन की आवश्यकता होती है।
आपदाओं जैसे बाढ़, भूकंप आदि से निपटने के लिए नए बांध, सुरक्षा दीवारें आदि बनाने के लिए जमीन की आवश्यकता होती है।
रक्षा संबंधी परियोजनाओं (Defence Related Projects) जैसे सैन्य ठिकाने, हवाई अड्डे आदि के लिए भी जमीन की आवश्यकता होती है।
स्कूल, अस्पताल, पार्क आदि सार्वजनिक सुविधाओं के लिए भी जमीन की आवश्यकता होती है।
नए तकनीकों और वैज्ञानिक शोध के लिए भी जमीन की आवश्यकता हो सकती है।
कभी-कभी ऐतिहासिक या सांस्कृतिक चीजों से जुड़ी जगहों को संरक्षित (Reserve) करने के लिए भी जमीन का अधिग्रहण किया जा सकता है।
किसानों को अब बाजार मूल्य से चार गुना मुआवजा दिया जाता है। यह सुनिश्चित करने के लिए किया गया है कि किसानों को अपनी जमीन खोने के नुकसान की भरपाई हो सके।
सरकार को प्रभावित किसानों को पुनर्वास और पुनर्स्थापन (Rehabilitation and Resettlement) की सुविधाएं प्रदान करनी होंगी। इसमें रहने के लिए जगह, रोजगार और अन्य आवश्यक सुविधाएं शामिल हैं।
भूमि अधिग्रहण (Land Acquisition) के दौरान मुआवजे की दरें कई बातों पर निर्भर करती हैं – जैसे जमीन का प्रकार (कृषि या शहरी), उसका वर्तमान बाजार मूल्य, और संबंधित राज्य या केंद्र सरकार के नियम। आमतौर पर शहरी इलाकों में जमीन की कीमत अधिक होने के कारण वहाँ मुआवजा भी ज्यादा मिलता है। भूमि अधिग्रहण कानून 2013 के अनुसार, मुआवजा दर जमीन के बाजार मूल्य से लगभग 2 से 4 गुना तक हो सकती है। नीचे मुख्य बिंदु दिए गए है जिनके आधार पर मुआवज़ा राशि निर्धारित की जाती है।
सिंचाई के लायक भूमि, व गैर-सिचाई लायक भूमि, कृषि योग्य भूमि या गैर-कृषि योग्य Land के लिए अलग-अलग मुआवजा तय किया जाता है।
शहरी की भूमि की कीमत ग्रामीण क्षेत्र की भूमि की कीमत से ज्यादा होता है जिसमें मुआवजा भी ज्यादा मिलता है।
अगर जमीन खाली नहीं है जैसे उस पर कोई घर या बिल्डिंग बनी हुई होगी तो अलग से मुआवजा दिया जा सकता है।
मुआवजे की राशि (Amount) आमतौर पर जमीन के बाजार मूल्य (Market Amount) के आधार पर तय की जाती है।
विभिन्न राज्यों और केंद्र सरकार के अलग-अलग कानून मुआवजे की पैसों को निर्धारित करते हैं।
महेश पांडुरंग शेंडे की रिपोर्ट…..

More Stories
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली तहसील देसाईगंज में विधिक सेवा महाशिविर और सरकारी योजनाओं का महामेला उत्साहपूर्वक संपन्न….
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली कर्तव्यदक्ष पोलीस अधीक्षक श्री निलोत्पल के दिशा-निर्देश मे RTO द्वारा लोगो को यातायात ट्रॅफिक नियम और सुरक्षा का संदेश…..
ट्रैक का अगला चरण पडौना वॉटरफॉल की ओर होगा, जहाँ प्रतिभागी भव्य जलप्रपात के मध्य प्रकृति की अनुपम छटा का आनंद लेंगे।