बरही का कृषि महोत्सव ऐतिहासिक, ₹1000 करोड़ की सौगात से बदलेगी क्षेत्र की तस्वीर – विधायक संजय पाठक

कटनी/बरही। विजयराघवगढ़ विधानसभा के बरही में आयोजित भव्य कृषि महोत्सव बरही 2026 को क्षेत्र के विकास के लिए ऐतिहासिक बताते हुए विधायक संजय पाठक ने कहा कि यह कार्यक्रम बरही और आसपास के अंचल के लिए मील का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के दौरे के दौरान क्षेत्र को ₹1000 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात मिली है, जिससे आने वाले समय में पूरे क्षेत्र की तस्वीर बदलने की उम्मीद है।
विधायक संजय पाठक ने बताया कि महोत्सव में किसानों और ग्रामीणों का अभूतपूर्व जनसैलाब देखने को मिला। अनुमान के अनुसार करीब दो लाख से अधिक लोग कार्यक्रम में शामिल हुए, जो क्षेत्र की जनता के उत्साह और सरकार के प्रति विश्वास को दर्शाता है।
सिंचाई योजनाओं से किसानों को राहत
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बरही-विजयपुर उद्वहन सिंचाई योजना सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की घोषणा और शिलान्यास किया। विधायक पाठक के अनुसार इन योजनाओं के शुरू होने से हजारों एकड़ कृषि भूमि सिंचित होगी, जिससे किसानों की आय बढ़ेगी और खेती को नई मजबूती मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने की संजय पाठक की सराहना
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंच से विधायक संजय पाठक की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि “नेता और विधायक अगर हो तो संजू भैया जैसा हो।” मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की जनता के स्नेह और समर्थन को देखते हुए विकास कार्यों को और तेज गति से आगे बढ़ाने का भरोसा भी दिया।
ऐतिहासिक रहा आयोजन
विधायक संजय पाठक ने कहा कि बरही के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण एक साथ किसी कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा दी गई ₹1000 करोड़ की विकास सौगात केवल आंकड़े नहीं, बल्कि क्षेत्र के लाखों परिवारों की खुशहाली का आधार है।
उन्होंने भरोसा जताया कि जनता के विश्वास और सरकार के सहयोग से आने वाले समय में बरही और विजयराघवगढ़ क्षेत्र में विकास की गति और तेज होगी

More Stories
मुख्यमंत्री डॉ यादव का 1 किलोमीटर लंबी आभार रैली में हुआ आत्मीय स्वागत
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हुआ बरही में आत्मीय स्वागत किसान सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री
बरही में आज भव्य कृषि महोत्सव, मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव देंगे 1000 करोड़ की विकास सौगात