मां जालपा मंदिर में शिष्य मंडल की बैठक, 15 मई से होगा धार्मिक महाआयोजन
कटनी:
मां जालपा मंदिर परिसर में डॉ. रजनीश शास्त्री जी के शिष्य मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी मई माह में भव्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
शिष्य मंडल के सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि शिव नगर स्थित मसुरहा बगीचा में 15 मई से धार्मिक महाआयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत 18 पुराण पाठ, असंख्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण तथा श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ कथा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
बैठक में उपस्थित सभी शिष्य मंडल के सदस्यों ने कार्यक्रम को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए आगे की रणनीति पर भी चर्चा की। कार्यक्रम की रूपरेखा और तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए अगली बैठक 12 अप्रैल रविवार को जगन्नाथ मंदिर में सुबह 10 बजे से आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।
शिष्य मंडल ने सभी भक्तों और श्रद्धालुओं से आगामी बैठक में उपस्थित होकर धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की है।

More Stories
सफाई मित्रों एवं निगम कर्मचारियों के स्वास्थ्य संरक्षण हेतु मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजित 22 से अधिक विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया 500 से अधिक कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण स्वस्थ सफाई मित्र — स्वच्छ एवं सुरक्षित शहर निर्माण की दिशा में नगर निगम की महत्वपूर्ण पहल
कटनी में दिनदहाड़े बर्बर मारपीट, लोहे की रॉड से युवक पर हमला—वीडियो वायरल, पुलिस पर उठे सवाल
भोपाल में मछुवारा प्रकोष्ठ का शक्ति प्रदर्शन, कटनी के श्याम निषाद का बढ़ा सियासी कद