Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली सत्कारमूर्ती DIG श्री अंकित गोयल ओर कर्तव्यदक्ष पोलीस अधीक्षक श्री निलोत्पल मार्गदर्शन मे निरोगी स्वाथ के लिये योग-प्राणायाम का जीवनदायी संदेश…..

महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली सत्कारमूर्ती DIG श्री अंकित गोयल ओर कर्तव्यदक्ष पोलीस अधीक्षक श्री निलोत्पल मार्गदर्शन मे निरोगी स्वाथ के लिये योग-प्राणायाम का जीवनदायी संदेश…..

पुलिस प्रशासन स्तर पर पुलिस बल दिन-रात सेवा देते हुवे सुदृढ ओर निरोगी रहना आवश्यक है l
योग-प्राणायाम व प्राकृतिक चिकित्सा , जिसमें सूर्य चिकित्सा का प्राकृतिक विशेष महत्व है । उन्होंने बताया योग-प्राणायाम हमारी प्राचीन और पौराणिक धरोहर है, जिसे प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। योग करने में किसी प्रकार का खर्च नहीं होता, केवल थोड़ा समय देना पड़ता है, लेकिन यही समय शरीर को बल देता है और व्यक्ति को निरोगी बनाता है। आज के भागदौड़ भरे जीवन और बिगड़े हुए खान-पान के कारण अनेक प्रकार की बीमारियाँ बढ़ रही हैं, ऐसे में यदि व्यक्ति योग, प्राणायाम और प्राकृतिक चिकित्सा को अपनाता है l तो वह लंबे समय तक स्वस्थ रह सकता है।

उन्होंने विशेष रूप से जल चिकित्सा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पानी के माध्यम से कई प्रकार की बीमारियों का प्राकृतिक उपचार संभव है। जल चिकित्सा में ठंडे और गर्म पानी का प्रयोग शरीर के विभिन्न अंगों पर किया जाता है l सुबह – शाम गरम गुन-गुने पानी मे नमक डालकर पैर 10-15 मिनिट के लिये डुबावकर रखेजिससे रक्त संचार बेहतर होता है और शरीर से विषैले तत्व बाहर निकलने में मदद मिलती है। उन्होंने बताया कि जल चिकित्सा से पाचन तंत्र मजबूत होता है, त्वचा रोगों में लाभ मिलता है तथा शरीर को प्राकृतिक रूप से ऊर्जा प्राप्त होती है l

इसके साथ ही में सूर्य चिकित्सा के बारे मे बताया कि सूर्य की किरणें शरीर को प्राकृतिक ऊर्जा प्रदान करती हैं, जबकि संतुलित और प्राकृतिक आहार कई रोगों को जड़ से समाप्त करने में सहायक होता है। वहीं मुलतानी मिट्टी थेरेपी शरीर की गर्मी को संतुलित करने और त्वचा संबंधी समस्याओं को कम करने में लाभकारी मानी जाती है।

योग-प्राणायाम और प्राकृतिक चिकित्सा माध्यम से आने वाले दिनों में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा ताकि लोग प्राकृतिक तरीके से स्वस्थ जीवन जीने की दिशा में आगे बढ़ सकें।

महेश पांडुरंग शेंडे की रिपोर्ट…..