Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 5, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली तेजतरार और सक्त कर्तव्यनिष्ठ SDPO श्री अजय कोकाटे द्वारा यातायात मे झिरो टोलारन्स के तहत सुरक्षा की अनोखी पहल…..

महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली तेजतरार और सक्त कर्तव्यनिष्ठ SDPO श्री अजय कोकाटे द्वारा यातायात मे झिरो टोलारन्स के तहत सुरक्षा की अनोखी पहल…..


सोशल मीडिया पर रील बनाने का बढ़ता जुनून अब सड़क सुरक्षा पर भारी पड़ता नजर आ रहा है। गाड़ियों में यातायात नियमों की खुली अनदेखी सामने आई। सडक मार्ग पर वाहन बेवजह हॉर्न बजाते हुए गुजरते दिखे, जबकि कई लोग चलती गाडीयो पर क्षमता से ज्यादा सीट बैठकर वीडियो बनाते नजर आए। कुछ युवक खिड़कियों पर बैठकर रील बना रहे थे, तो कुछ अन्य सनरूफ से बाहर निकलकर प्रदर्शन करते दिखे। यह दृश्य न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि गंभीर दुर्घटना को आमंत्रण देने जैसा भी है। नियमानुसार चलती गाड़ी में रील्स बनाना प्रतिबंधित और खतरनाक है। जो सामान्य परिस्थितियों में अनुमन्य नहीं है। इससे स्पष्ट होता है कि यातायात नियमों को पूरी तरह दरकिनार कर दिखावे और सोशल मीडिया के लिए जोखिम भरे कृत्य किए जा रहे हैं। ऐसी गतिविधियां न केवल संबंधित व्यक्तियों की जान को खतरे में डालती हैं, बल्कि अन्य वाहन चालकों और राहगीरों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर जोखिम उत्पन्न करती हैं। बढती गाडीयो के वजह से ट्रॉपिक की समस्या से आमजन परेशान है l
इस पहल के चलते आवश्यकता है कि ऐसे मामलों में संबंधित विभाग सख्ती बरतते हुए नियमों का प्रभावी प्रवर्तन सुनिश्चित करे, ताकि सड़क सुरक्षा से कोई समझौता न हो। जिसके लिये पोलीस प्रशासन द्वारा निरंतर दिन-रात पेट्रोलिंग कर आवश्यक रूप से कार्यवाई के लिये ऍक्शन मोड पर झिरो टोलारन्स के तहत सफल प्रयास जारी है l

महेश पांडुरंग शेंडे की रिपोर्ट……