स्टेट ब्यूरो हेड की रिपोर्ट

ग्राम पंचायत धमसा में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन
ग्राम पंचायत धमसा में 8 जून से 15 जून तक श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन खेड़ापति हनुमान जी महाराज मंदिर परिसर में समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से संपन्न हो रहा है।
कथा के दौरान श्रद्धालुओं को प्रसिद्ध कथा व्यास वासुदेव शास्त्री के मुखारविंद से श्रीमद्भागवत महापुराण की अमृतमयी कथा का श्रवण करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। कथा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर धर्म, भक्ति एवं संस्कृति का लाभ ले रहे हैं।
आयोजन समिति द्वारा कथा श्रवण हेतु आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए भंडारा एवं प्रसादी की विशेष व्यवस्था भी की गई है। ग्रामवासियों ने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा श्रवण एवं प्रसादी ग्रहण करने का आग्रह किया है।
धार्मिक वातावरण में आयोजित इस कथा महोत्सव से पूरे क्षेत्र में भक्ति, श्रद्धा एवं आध्यात्मिक चेतना का संचार हो रहा है। 15 जून को कथा के समापन अवसर पर विशेष पूजन, हवन एवं महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा।

More Stories
बरसाना में श्री परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न
भोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सही पालन कराने की मांग को लेकर नगर बंद, सकल हिंदू समाज ने सौंपा ज्ञापन*
ईद मिलाद उन नबी के पावन अवसर बोहरा समाज द्वारा चल समारोह निकाला गया*