अयोध्या का लाल करेगा चीन में भारत का प्रतिनिधित्व, अंडर-18 राष्ट्रीय वॉलीबॉल टीम में कुशल सिंह ‘तरंग’ का चयन
अयोध्या। जनपद अयोध्या के विकासखंड हैरिंग्टनगंज अंतर्गत ग्राम मलेथू खुर्द के होनहार खिलाड़ी कुशल सिंह उर्फ ‘तरंग’ (पुत्र शंभूनाथ सिंह) का भारतीय अंडर-18 राष्ट्रीय वॉलीबॉल टीम में चयन हुआ है। अब वह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चीन रवाना हो गए हैं।
कुशल सिंह की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे अयोध्या जिले, मिल्कीपुर और हैरिंग्टनगंज क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उनके चयन की खबर मिलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों, खेल प्रेमियों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन की शुभकामनाएँ दी हैं।
कड़ी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण के दम पर राष्ट्रीय टीम तक का सफर तय करने वाले कुशल सिंह अब विश्व मंच पर भारत का तिरंगा बुलंद करने के लिए तैयार हैं। क्षेत्र के युवाओं के लिए उनकी यह उपलब्धि प्रेरणा का स्रोत बन गई है।
पूरे देश की शुभकामनाएँ कुशल सिंह ‘तरंग’ के साथ हैं। उम्मीद है कि वह चीन में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से भारत का नाम रोशन करेंगे और देशवासियों को गौरवान्वित करेंगे।

More Stories
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
थाना दिवस में उपजिलाधिकारी ने सुनी समस्याएं
दमोह जिले के तेंदुखेड़ा के जंगलो में खुले आम चल रहा 52 पत्तों का खेल किसकी सहमति से चल रहा जुआ फड जिम्मेदार मौन……?