Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 6, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

थाना दिवस में उपजिलाधिकारी ने सुनी समस्याएं

गुरसरांय। आज शनिवार को गुरसरांय थाना परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी गरौठा अवनीश कुमार तिवारी के मुख्य आतिथ्य में एवं थानाध्यक्ष गुरसरांय इंस्पेक्टर वेद प्रकाश पाण्डेय की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी ने क्षेत्र से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। थाना समाधान दिवस में दो राजस्व विभाग और एक पुलिस से संबंधित कुल तीन शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए। जिनमें से मौके पर दो का निस्तारण कर दिया गया। शेष एक शिकायती पत्र को संबंधित विभाग को प्रेषित कर दिया गया। उपजिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि थाना समाधान दिवस के दौरान प्राप्त होने वाली शिकायतों को गंभीरतापूर्वक लें और प्राथमिकता के आधार पर उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। उपजिलाधिकारी ने शिकायतों के निस्तारण की स्थिति को भी परखा। उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर थानाध्यक्ष गुरसरांय इंस्पेक्टर वेद प्रकाश पाण्डेय,लेखपाल नीलेश अग्रवाल,राज गुप्ता,वीरपाल सिंह,रविन्द्र कुमार,मोहम्मद हामिद सही कई मौजे के लेखपाल व पुलिस स्टाफ मौजूद रहे।