कटनी जिले में शासकीय महाविद्यालय में लॉ पाठ्यक्रम शुरू करने की मांग, अधिवक्ता यश खरे ने मुख्यमंत्री से की भेंट
निजी स्कूलों की महंगी फीस से परेशान अभिभावक, कटनी में शासकीय लॉ कॉलेज की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से की मांग।
कटनी – कटनी जिले में शासकीय महाविद्यालय में 3 वर्षीय एलएलबी एवं 5 वर्षीय बी.ए.-एलएलबी पाठ्यक्रम प्रारंभ किए जाने की मांग को लेकर अधिवक्ता यश खरे ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री के कटनी आगमन पर उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत भी किया।
यश खरे ने मुख्यमंत्री को बताया कि जिले में शासकीय स्तर पर विधि शिक्षा उपलब्ध नहीं होने के कारण विद्यार्थियों को निजी महाविद्यालयों अथवा अन्य शहरों में पढ़ाई के लिए जाना पड़ता है। निजी संस्थानों की अत्यधिक फीस सामान्य एवं मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए बड़ा आर्थिक बोझ बन जाती है, जिसके कारण अनेक मेधावी छात्र-छात्राएं आर्थिक अभाव में विधि शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाते।
उन्होंने मांग की कि कटनी के शासकीय महाविद्यालय में एलएलबी (3 वर्षीय) एवं बी.ए.-एलएलबी (5 वर्षीय) पाठ्यक्रम शीघ्र प्रारंभ किए जाएं, ताकि जिले के विद्यार्थियों को कम खर्च में गुणवत्तापूर्ण विधि शिक्षा अपने ही जिले में उपलब्ध हो सके।
अधिवक्ता यश खरे ने कहा कि शासकीय लॉ कॉलेज खुलने से हजारों विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को भी वकील बनने का अवसर प्राप्त होगा।

More Stories
राम मनोहर लोहिया वार्ड को मिली 59.41 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात महापौर,क्षेत्रीय पार्षद सहित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में वार्ड के वरिष्ठ नागरिकों के करकमलों से हुआ भूमिपूजन रचना नगर में सी.सी. नाली निर्माण एवं अहमद नगर में आंगनवाड़ी भवन निर्माण से क्षेत्रवासियों को मिलेगा सीधा लाभ
स्लीमनाबाद में मुख्यमंत्री के आगमन से पहले पुलिस ने कांग्रेस और NSUI के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया, कांग्रेस ने कार्रवाई को बताया अलोकतांत्रिक
कटनी में सुबह-सुबह अखबार चोरी का CCTV फुटेज वायरल, तेली बाड़ा क्षेत्र में मचा हड़कंप