मेघा जुमड़े की रिपोर्ट
- उमेश प्रसाद गुप्ता बने बीजापुर के नए एसपी, अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया स्वागत
- बीजापुर पुलिस की कमान अब उमेश प्रसाद गुप्ता के हाथों में
- रायपुर डीसीपी से बीजापुर एसपी बने उमेश प्रसाद गुप्ता, संभाला पदभार
बीजापुर। दिनांक 27 जुलाई 2026 को श्री उमेश प्रसाद गुप्ता ने बीजापुर के नए पुलिस अधीक्षक (एसपी) के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। इससे पहले श्री गुप्ता रायपुर मध्य जोन में पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) के पद पर पदस्थ थे। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक कर कानून-व्यवस्था एवं पुलिस कार्यप्रणाली को लेकर प्रारंभिक चर्चा की।








More Stories
बरसाना में श्री परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न
भोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सही पालन कराने की मांग को लेकर नगर बंद, सकल हिंदू समाज ने सौंपा ज्ञापन*
ईद मिलाद उन नबी के पावन अवसर बोहरा समाज द्वारा चल समारोह निकाला गया*