Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
July 29, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कटनी जिला जेल में पदोन्नति की बड़ी सौगात जेल मुख्यालय भोपाल के आदेश पर 7 कर्मचारियों को मिली नई जिम्मेदारी, अरविंद शाह बने प्रमुख मुख्य प्रहरी

कटनी जिला जेल में पदोन्नति की बड़ी सौगात

जेल मुख्यालय भोपाल के आदेश पर 7 कर्मचारियों को मिली नई जिम्मेदारी, अरविंद शाह बने प्रमुख मुख्य प्रहरी

कटनी। जिला जेल कटनी में जेल मुख्यालय भोपाल के आदेशानुसार पदोन्नति की महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई। यह प्रक्रिया जेल अधीक्षक प्रभात चतुर्वेदी एवं सहायक जेल अधीक्षक अरविंद खरे के निर्देशन में संपन्न हुई।

जारी आदेश के अनुसार अरविंद शाह को प्रमुख मुख्य प्रहरी पद पर पदोन्नत किया गया है। वहीं राजभान दुबे, नागेंद्र, विनय प्यासी, ईनाम सिंह, रानी भूमिया एवं रानी ठाकुर को मुख्य प्रहरी पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पदोन्नति की सूचना मिलते ही जिला जेल परिसर में खुशी का माहौल बन गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सभी पदोन्नत साथियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जेल अधीक्षक प्रभात चतुर्वेदी ने कहा कि यह पदोन्नति कर्मचारियों की मेहनत, अनुशासन और सेवा भावना का सम्मान है। नई जिम्मेदारियों के साथ सभी कर्मचारी जेल सुरक्षा, अनुशासन एवं प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

सहायक जेल अधीक्षक अरविंद खरे ने भी सभी पदोन्नत कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम है।

पदोन्नत कर्मचारियों की सूची

  • अरविंद शाह – प्रमुख मुख्य प्रहरी
  • राजभान दुबे – मुख्य प्रहरी
  • नागेंद्र – मुख्य प्रहरी
  • विनय प्यासी – मुख्य प्रहरी
  • ईनाम सिंह – मुख्य प्रहरी
  • रानी भूमिया – मुख्य प्रहरी
  • रानी ठाकुर – मुख्य प्रहरी

जिला जेल कटनी में हुई यह पदोन्नति कर्मचारियों के लिए प्रेरणादायक मानी जा रही है। इससे विभागीय कार्यों में और अधिक दक्षता, अनुशासन तथा प्रशासनिक मजबूती आने की उम्मीद जताई जा रही है