Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
July 27, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

1000 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला: महेंद्र गोयनका की जमानत पर मंगलवार को कोलकाता में होगी सुनवाई 10 दिन की रिमांड अवधि पूरी होने वाली है, पत्नी और भाई समेत 6 अन्य आरोपी अब भी पुलिस गिरफ्त से दूर

1000 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला: महेंद्र गोयनका की जमानत पर मंगलवार को कोलकाता में होगी सुनवाई
10 दिन की रिमांड अवधि पूरी होने वाली है, पत्नी और भाई समेत 6 अन्य आरोपी अब भी पुलिस गिरफ्त से दूर
कोलकाता:
1000 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी और जालसाजी के हाई-प्रोफाइल मामले में नया मोड़ आया है। दिल्ली से गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी और रायपुर निवासी बिजनेसमैन महेंद्र गोयनका की जमानत याचिका पर मंगलवार को कोलकाता की अदालत में सुनवाई होगी।
गौरतलब है कि गिरफ्तारी के बाद अदालत ने आरोपी महेंद्र गोयनका को पूछताछ के लिए 10 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजा था। रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद पुलिस मंगलवार को कोर्ट में पेश करेगी। जहां जमानत आवेदन पर सुनवाई होनी है, जिस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

पत्नी और भाई समेत 6 अन्य आरोपी फरार
1000 करोड़ रुपये के इस वित्तीय घोटाले और कंपनियों पर अवैध कब्जे की साजिश में महेंद्र गोयनका अकेला शामिल नहीं था। बल्कि पुलिस एफआईआर में महेंद्र गोयनका के अलावा उसकी पत्नी और भाई समेत कुल 7 आरोपी नामजद हैं। पुलिस की मुख्य कार्रवाई गोयनका पर तो हो चुकी है, लेकिन उसकी पत्नी और भाई सहित अन्य 6 आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी
कोलकाता पुलिस की विशेष टीम फरार चल रहे अन्य 6 आरोपियों की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश दे रही है। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी पुलिस से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि आरोपियों ने जाली दस्तावेजों और फर्जी हस्ताक्षरों के जरिए यूरो प्रतीक इस्पात इंडिया प्राइवेट लिमिटेड’ समेत कई कंपनियों पर अवैध नियंत्रण हासिल करने और माल बेचकर बड़े पैमाने पर गबन करने की कोशिश की थी। इस मामले में आरोपी पक्ष की ओर से लगाई गई अग्रिम जमानत याचिकाएं देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट से भी खारिज हो चुकी हैं। मंगलवार को होने वाली सुनवाई के बाद ही साफ हो पाएगा कि मुख्य आरोपी को राहत मिलती है या उसकी हिरासत आगे बढ़ेगी।