फर्जी शिकायत पर हो रही कार्रवाई, शिकायतकर्ता ने एसपी से कहा– कोई घटना हुई ही नहीं
!
कटनी। कटनी में दर्ज एक शिकायत को लेकर नया मोड़ सामने आया है। शिकायतकर्ता ने स्वयं पुलिस अधीक्षक से मिलकर लिखित आवेदन दिया है, जिसमें कहा है कि 22 जुलाई 2026 को की गई शिकायत में वर्णित घटनाएं असत्य, भ्रामक एवं आधारहीन थीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी कोई घटना घटित ही नहीं हुई थी।
शिकायतकर्ता ने अपने आवेदन में बताया कि पहले दी गई शिकायत गलत जानकारी के आधार पर प्रस्तुत की गई थी। बाद में वास्तविक तथ्यों की जानकारी मिलने पर उन्होंने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर कहा कि वह उक्त शिकायत पर किसी भी प्रकार की आगे की कार्रवाई नहीं चाहते और इसे अपनी स्वेच्छा से वापस ले रहे हैं। साथ ही उन्होंने अनुरोध किया कि पूर्व में प्रस्तुत शिकायत को निरस्त माना जाए।
शिकायतकर्ता ने सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों पर भी आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि कुछ लोग बिना किसी तथ्य के भ्रामक जानकारी प्रसारित कर रहे हैं। उन्होंने ऐसे लोगों के विरुद्ध न्यायालय की शरण लेने एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।
वहीं, शिकायत वापस लेने के आवेदन के बावजूद संबंधित मामले में पुलिस द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की चर्चा भी सामने आ रही है। यदि शिकायतकर्ता के आवेदन में वर्णित तथ्यों के अनुसार घटना ही घटित नहीं हुई थी, तो आगे की कार्रवाई को लेकर कई कानूनी प्रश्न खड़े हो रहे हैं। हालांकि, इस संबंध में पुलिस विभाग की ओर से कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है।

More Stories
1000 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला: महेंद्र गोयनका की जमानत पर मंगलवार को कोलकाता में होगी सुनवाई 10 दिन की रिमांड अवधि पूरी होने वाली है, पत्नी और भाई समेत 6 अन्य आरोपी अब भी पुलिस गिरफ्त से दूर
नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: ईश्वर कृपा कॉम्प्लेक्स स्थित जंक्शन बीयर बार सील, 1.59 करोड़ का बकाया न चुकाने पर एक्शन
कटनी में ईमानदारी बनाम माफियाराज! कर्तव्यनिष्ठ महिला CSP नेहा पच्चीसिया क्यों हैं निशाने पर….?