पीरबाबा के सामने तेज रफ्तार कार का तांडव: खड़ी कार को मारी जोरदार टक्कर, बुजुर्ग गंभीर घायल, चालक पर नशे में होने का आरोप
कटनी। कटनी-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पीरबाबा के सामने शनिवार दोपहर करीब 3:45 बजे एक तेज रफ्तार कार ने जमकर तांडव मचा दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जबलपुर की ओर से आ रही कार क्रमांक MP-20-CL-5382 के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए सड़क किनारे खड़ी एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार अनियंत्रित होकर पास खड़े एक बुजुर्ग को अपनी चपेट में लेती हुई फूल-माला की दुकान में जा घुसी।
हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल जिला चिकित्सालय भेजा गया। गनीमत रही कि जिस फूल-माला की दुकान में कार घुसी, उस समय वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कार चालक अत्यधिक शराब के नशे में था, जिसके कारण यह हादसा हुआ।
सूचना मिलते ही माधवनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस चालक के नशे में होने के आरोप की भी जांच कर रही है।
फिलहाल घायल बुजुर्ग का जिला चिकित्सालय में उपचार जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।

More Stories
1000 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला: महेंद्र गोयनका की जमानत पर मंगलवार को कोलकाता में होगी सुनवाई 10 दिन की रिमांड अवधि पूरी होने वाली है, पत्नी और भाई समेत 6 अन्य आरोपी अब भी पुलिस गिरफ्त से दूर
नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: ईश्वर कृपा कॉम्प्लेक्स स्थित जंक्शन बीयर बार सील, 1.59 करोड़ का बकाया न चुकाने पर एक्शन
कटनी में ईमानदारी बनाम माफियाराज! कर्तव्यनिष्ठ महिला CSP नेहा पच्चीसिया क्यों हैं निशाने पर….?