Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 7, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

थाना बिरलाग्राम द्वारा चैन स्नैचिंग करने वाले दो आरोपियों पर केस दर्ज

चैन स्नैचिंग करने वाला एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
एक आरोपी को घटनास्थल पर ही पकड़ने पर दोनों व्यक्तियों को दिया गया सम्मान व पुरस्कार
लूटा गया मंगलसूत्र कीमती 50000 /-रुपए बरामद

पुलिस अधीक्षक उज्जैन सत्येंद्र कुमार शुक्ल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आकाश भूरिया के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक अनुभाग नागदा मनोज रत्नाकर* व कार्यवाहक थाना प्रभारी हेमंत जादौन* के नेतृत्व में लगातार चोरी ,लूट व डकैती करने वालों पर कार्यवाही की जा रही है इसी तारतम्य में-

क्या है पूरा मामला
फरियादीया द्वारा थाना बिरलाग्राम में आकर रिपोर्ट किया कि दिनांक 11.09.21 को फरियादिया व उसकी पडोसन और उसके पति खाना खाने के बाद घूमने के लिए बिरला मंदिर गये थे। बिरला मंदिर से वापस घर के लिए आ रहे थे।तभी ब्रिज के ऊपर से रात्री लगभग 09:15 बजे एक मोटरसायकल पर दो लडके आये और फरियादिया को जोर से धक्का देकर उसके गले में पहना हुआ मंगलसूत्र (कीमती लगभग 50,000/- रुपये) खीच लिया, व बदमाश वहां से भाग गए। तभी सुनील मालवीय व अली ने दोनों आरोपियों में से एक आरोपी को पकड़ लिया, पुलिस बल द्वारा कार्यवाही करते हुए अपराध क्रमांक 480/21 धारा 392 भादवि का अपराध दर्ज एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया व दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।

जप्त सामग्री
सोने का मंगलसूत्र कीमती लगभग 50000/- रुपए।
सराहनीय भूमिका
कार्यवाहक थाना प्रभारी बिरलाग्राम श्री हेमंत जादौन, थाना बिरलाग्राम पुलिस बल, शहर के आम नागरिक(सुनील मालवीय व अली) की सराहनीय भूमिका रही।

नगर पुलिस अधीक्षक नागदा कार्यालय में आरोपी को पकड़ने वाले दोनों व्यक्तियों का इस कार्य में हिम्मत एवं बहादुरी हेतु स्वागत एवं सम्मान किया गया
पुलिस महानिरीक्षक उप पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन दोनों व्यक्तियों की उनके साहस व सजगता की सराहना की

इरफान अंसारी की रिपोर्ट