बड़वा मंगल महोत्सव धूमधाम से मनाया गया, जगह जगह पर हुए सुंदरकांड एवं अखंड रामायण के पाठ हुए भंडारे भी हुए,,,,
पोरसा,,,,,,,,,,,
भगवान राम के द्वारा लंका में विजय प्राप्त करने के उपरांत अयोध्या में राज्याभिषेक के उपरांत भगवान श्री राम ने हनुमान जी को शाबाशी देते हुए कहा था कि जो वरदान मांगना चाहो वह मांग लो तब हनुमान जी ने केवल भगवान राम की सेवा पूजा करने का वरदान मांगा था ,,तब वह दिन मंगलवार था ,उस दिन से आज तक मंगलवार को बढबा मंगलवार के रूप में मनाया जाने लगा है, बढबा मंगल समूचे शहर में धूमधाम से मनाया गया जबकि हजारों की संख्या में लोग दंदरौआ धाम भिंड के लिए पैदल यात्रा करके अपने आराध्य डाक्टर हनुमान जी को मनाने व आशीर्वाद लेने गए,,,,,,,
आज कप्तान बाबा के मंदिर पर अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया था जिसकी व्यवस्था है हरीश चंद्र सिंह तोमर पूर्व शिक्षक ने देखी,,, एवं श्री नागाजी मंदिर पर महामंडलेश्वर महंत रामलखन दास जी के सानिध्य में बढ़वा मंगल महोत्सव मनाया गया, भगवान श्री गिरिराज जी के मंदिर पर संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन महंत महंत राम किशोर दास शास्त्री के सानिध्य में आयोजित हुआ जहां विशेष अतिथि के रूप में नागाजी सरकार के प्रभारी महंत शिवचरण दास महाराज उपस्थित थे एवं पंचमुखी हनुमान जी का विशेष श्रृंगार किया गया तथा हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया,, पुराना थाना स्थित बालाजी मंदिर, पुलिस थाना परिसर स्थित भगवान श्री गणेश मंदिर पर आचार्य आनंद शास्त्री जी के सानिध्य में, रेस्ट हाउस पोरसा स्थिति हनुमान जी मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर ,लक्ष्मी नारायण मंदिर ,बंसीवाला मंदिर, आदि सभी मंदिरों पर हनुमान जी का विशेष श्रंगार किया गया तथा हनुमान चालीसा का पाठ एवं सुंदरकांड के पाठ का आयोजन भी किया गया सभी मंदिरों पर अंत में प्रसादी का वितरण किया गया,,,,,,,,

More Stories
उत्कल ट्रेन के टॉयलेट में मिला नवजात शिशु, कटनी स्टेशन पर मचा हड़कंप
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली आष्टी क्षेत्र में रामनवमी के पावन अवसर पर श्री राम मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी…
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली शालिनाता से पुरस्कृत जिलाधिकारी श्री अविश्यांत पंडा द्वारा जनहित मे “प्रतिस्पर्धी युग में छात्रों के लिए आधुनिक तकनीक का साथ आवश्यक”की अनोखी पहल…..