


राजोद भारत माता की फोटो पर माल्यार्पण एवं पौधा रोपण कर मनाया देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन , भाजपा किसान मोर्चा एवं दत्तिगांव मित्र मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन पर शासकीय कन्या हायर सेकंडरी स्कूल बस स्टैंड राजोद पर पौधा रोपण कर सेवा दिवस के रूप में मनाया इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कन्हैयालाल पटेल, भाजपा के युवा नेता व दत्तिगांव मित्र मंडल के ओमनारायण सिंह राठौर , मन्नालाल पुरोहित, भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रामलाल सगित्रा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रकाश सहारा, सुनील द्विवेदी के अतिथि में मनाया गया ! कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व पूजा अर्चना कर की गई ! अतिथियों द्वारा देश व विदेश में मोदी जी की विभिन्न ओर विशेष उपलब्धियों को विस्तार से बताया गया । कार्यक्रम के अंत मे सभी कार्यकर्ताओं द्वारा पौधरोपण किया गया व कार्यकर्ताओं द्वारा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई। इस अवसर पर दीपक वीर टेन्ट, राजेन्द्र सिंह सलवा, आशीष शर्मा, श्रीमती आशा शर्मा, रेखा धाकड़, राजेश बैरागी, यशवंत जायसवाल, राधेश्याम मदारिया, जितेंद्र गामड़, अनिल चौधरी, रामगोपाल वीर, रामगोपाल धाकड़, श्याम धाकड़, शुभम जायसवाल, संदीप धाकड़, अरुण पटेल, श्रीराम मुकाती, शंभू लाल धाकड़, रामगोपाल कावलिया , राहुल जायसवाल, चिंटू नायमा, आदि कई कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
राजोद से राहुल राठोड़ की रिपोर्ट

More Stories
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा