Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 21, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त कर 71 प्रबुद्धजनों का सम्मान कर विचार संगोष्ठी का आयोजन किया

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त कर 71 प्रबुद्धजनों का सम्मान कर विचार संगोष्ठी का आयोजन किया
इऱफान अन्सारी उज्जैन

9074652020,9425096974

उज्जैन।भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चलाये जा रहे सेवा और समर्पण अभियान के तहत आज 18 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मा.नरेंद्र मोदी जी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री मा.शिवराजसिंह जी चौहान द्वारा पिछड़ा वर्ग के हितों के लिए ऐतिहासिक निर्णय लेने पर उनका आभार व्यक्त करते हुए पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा 71 प्रबुद्धजनों का सम्मान कर विचार संगोष्ठी का आयोजन भाजपा कार्यालय लोकशक्ति भवन पर आयोजित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व विधायक श्री पारस जैन,विशिष्ट अतिथि सांसद श्री अनिल फिरोजिया व प्रदेश सह कोषाध्यक्ष श्री अनिल जैन कालूहेड़ा,भाजपा नगर अध्यक्ष श्री विवेक जोशी के साथ ही पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री श्री शील लश्करी,श्री सत्यनारायण चौहान,श्री अमित श्रीवास्तव ,श्री विशाल राजोरिया मंचासीन थे।
यह जानकारी देते हुए भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नगर मीडिया प्रभारी दीपक सैनी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा के पितृ पुरुष पं. दीनदयाल उपाध्याय व श्यामप्रसाद मुखर्जी को माल्यार्पण कर की गई।कार्यक्रम में स्वागत भाषण पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नगर अध्यक्ष गब्बर भाटी ने दिया।इस अवसर पर विचार संगोष्ठी पर पूर्व मंत्री व विधायक श्री पारस जैन ,सांसद अनिल फिरोजिया,भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक जोशी,प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अनिल जैन कालूहेड़ा ने उपस्थितजनों को संबोधित किया। संबोधन के पश्चात 71 प्रबुद्धजन का साल श्रीफल आदि देकर सम्मान किया गया।कार्यक्रम का संचालन मोर्चा के महामंत्री संदीप राजनोद ने व आभार मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष विजय चौहान ने माना।इस अवसर पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,नगर पदाधिकारीगण,सभी मंडल अध्यक्ष सहित मोर्चा के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
जानकारी मीडिया प्रभारी

  • दिनेश जाटवा ने दी