इस वर्ष सर्वाधिक वर्षा झारड़ा में और सबसे कम उज्जैन तहसील में, जिले में औसत वार्षिक वर्षा से अधिक वर्षा हुई
उज्जैन 28 सितम्बर। पिछले चौबीस घंटे के दौरान 28 सितम्बर की प्रात: तक उज्जैन जिले की समस्त तहसीलों में वर्षा हुई है। इस दौरान उज्जैन तहसील में 15, घट्टिया में 5, खाचरौद में 2, नागदा में एक, बड़नगर में 3, महिदपुर में 17, झारड़ा में 23 एवं तराना तहसील में 2 मिमी वर्षा हुई है। इस तरह चौबीस घंटे में जिले में औसत 8.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इस वर्षा मानसून सत्र में अभी तक जिले में औसत 1010.5 मिमी वर्षा हो चुकी है, जबकि गत वर्ष इसी अवधि में जिले में औसत 1103.1 मिमी वर्षा हुई थी। जिले में औसत वार्षिक वर्षा से इस वर्ष अभी तक अधिक वर्षा हो चुकी है।
भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष अभी तक जिले की उज्जैन तहसील में 781, घट्टिया में 1070, खाचरौद में 1126, नागदा में 1083, बड़नगर में 954, महिदपुर में 1050, झारड़ा में 1230 और तराना तहसील में 790 मिमी वर्षा रिकार्ड हुई है। गत वर्ष इसी अवधि में उज्जैन तहसील में 1337, घट्टिया में 1035, खाचरौद में 1053, नागदा में 1011, बड़नगर में 1247, महिदपुर में 862 और तराना तहसील में 1177 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई थी।
इरफान अंसारी की रिपोर्ट


More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है