इरफान अंसारी की रिपोर्ट



शान ए शलिबा विद्या मंदिर कायथा मैं मनाई गई महात्मा गांधी की जयंती
आज शान ए शलिबा विद्या मंदिर कायथा मैं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंडी अध्यक्ष तराना श्री सोदान सिंह सिसोदिया द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि दुनिया हमें बापू के भारत के रूप में जानती है देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र जी मोदी बापू के स्वच्छता के संदेश को हर घर में पहुंचाने में सफल हुए तथा अभी पिछले सप्ताह जब श्री मोदी जी अमेरिका यात्रा पर गए तो उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत बापू को याद करते हुए तथा भाषण का अंत भी बापू के स्मरण के साथ किया आज आजादी के लगभग 75 साल बाद भी हमारी सरकारे बापू के विचारों को केंद्र में मानकर ही कार्य कर रही है इस अवसर पर स्कूल के मैनेजर श्री एंटोनी द्वारा श्री सिसोदिया का अभिनंदन किया गया तथा स्कूल प्राचार्य जुपेट मैडम द्वारा आभार व्यक्त किया गया।।

More Stories
सतना की सहायक जेल अधीक्षिका ने 14 साल की सजा काट चुके कैदी से रचाई शादी
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*