इरफान अंसारी की रिपोर्ट
गाँधी जी व शास्त्री जी की जयंती पर जिला युवा कांग्रेस ने प्रार्थना सभा आयोजित की

उज्जैन/ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष भरत शंकर जोशी के द्वारा जयंती की पूर्व संध्या पर गांधी बाल उद्यान क्षीरसागर पर बापू की प्रतिमा के समक्ष दीपक लगाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई व जयंती वाले दिन कांग्रेस कार्यालय क्षीरसागर पर प्रार्थना सभा आयोजित की गई जिसमें शहर अध्यक्ष महेश सोनी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई तत्पश्चात बापू के प्रिया भजन “वैष्णव जन तो तेने कहिये” गाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।
यह जानकारी देते हुए युवा कांग्रेस महासचिव योगेश साद ने बताया कि इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भरत शंकर जोशी ने व्याख्यान देते हुए कहा आज देश के दो ऐसे महान पुरुषों का जन्मदिवस है जिन्होंने आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने आजादी की लड़ाई लड़ रहे सभी योद्धाओं को एकत्रित कर अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए सत्याग्रह कर देश को आजादी दिलाई व पूर्व एक बार जब देश में अकाल जैसी स्थिति बनी तब तत्कालीन प्रधानमंत्री शास्त्री जी ने प्रधानमंत्री आवास पर हल चलाकर जय जवान जय किसान का नारा देश को दिया ऐसे दोनों महापुरुष को युवा कांग्रेस शत शत नमन करती हैं ।
इस अवसर पर वरुण शर्मा पुरुषोत्तम कहार गजेंद्र मारोठिया राहुल गहलोत वीरेंद्र गहलोत पटेल देवेंद्र पाटनी सैय्यद सुल्तान अहमद, मुख्तियार भाई,राजा खान अफजल भाई बेकरी वाले मुकेश यादव योगेश दायमा राजेश पीलिया विशु यादव , रिजवान खान हर्षल पटेल, अर्पित यादव, राहुल अखंड, मयंक नागर, सुनील चौधरी, विनय मंडलोई, अभिषेक भारद्वाज, विवेक पटेल, सागर गुंजल, सोहेल कुरैशी, टिंकू नामदेव, सारिक मस्ताना, नवीन वल्दिया, शाहदब खान ईशान राजपूत पवन मालवीय आदि उपस्थित थे ।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है