Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 22, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

घर से बाहर निकाली गयी माँ पहुंची तहसीलदार के द्वार… तहसीलदार नरेश शर्मा ने स्वयं लिखा वृध्द माँ का आवेदन… और पहुंचाया उसके घर… तहसील पोरसा

घर से बाहर निकाली गयी माँ पहुंची तहसीलदार के द्वार… तहसीलदार नरेश शर्मा ने स्वयं लिखा वृध्द माँ का आवेदन… और पहुंचाया उसके घर… तहसील पोरसा के ग्राम पिपरई मौजा विजयगढ़ की वृद्ध महिला सुमित्रा पत्नी रामभरोसी आज अपने पति के साथ तहसीलदार नरेश शर्मा के घर पहुंचे।उनकी शिकायत थी कि उनके बेटों और बहू ने उन्हें घर से बाहर निकाल दिया है।इस पर तहसीलदार नरेश शर्मा ने स्वयं वृद्ध दम्पत्ति का आवेदन लिया तथा उनके कथन लिए।ग्राम पिपरई मौजा विजयगढ़ के रामभरोसी पुत्र श्रीलाल अपनी पत्नी सुमित्रा के साथ अपने ग्राम की भूमि सर्वे क्रमांक 133 रकबा 0.85 पर रहकर अमरूद के पेड़ लगाकर अमरूद बेचकर अपना और अपनी पत्नी का भरण पोषण कर रहे थे।रामभरोसी के 4 बेटे और एक बेटी है जो सभी ग्वालियर में रहते हैं।जिनके मध्य भूमि और पैसे का बंटवारा रामभरोसी पहले ही कर चुके हैं।सिर्फ ग्राम की भूमि और उस पर बना हुआ मकान ही उनके पास बचा था।लेकिन कुछ समय पूर्व रामभरोसी के पुत्र गंगासिंह और रामनरेश ने ग्राम के घर और भूमि को भी अपनी पत्नियों के नाम छल पूर्वक विक्रय करवा लिया।और अपने माता पिता को घर से बाहर निकाल दिया। जिससे 15 दिनों से ये वृद्ध दम्पत्ति आश्रय हीन हो गए थे।जिसके कारण आज तहसीलदार नरेश शर्मा के पास पहुंचे।तहसीलदार नरेश शर्मा अपनी माँ का श्राद्ध होने के कारण पूजा कर रहे थे लेकिन इस माँ की स्थिति देखकर ना केवल उनका आवेदन स्वयं लिखा बल्कि हल्का पटवारी और थाना प्रभारी को निर्देशित किया है कि इनको घर में रहने में कोई परेशानी ना हो।साथ ही उनकी भूमि के नामांतरण पर रोक लगा दी है एवं माता पिता भरण पोषण अधिनियम के तहत कार्यवाही के लिए प्रकरण अनुविभागीय अधिकारी अम्बाह को भेज दिया है।