इरफान अंसारी की रिपोर्ट

सिंहस्थ 2028 के मद्देनजर उज्जैन-इंदौर के बीच मेट्रो परियोजना शुरू करने के लिए सांसद फिरोजिया ने मुख्यमंत्री को दिया मांग पत्र
उज्जैन।
सांसद अनिल फिरोजिया ने भोपाल पहुचकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर विजन सिंहस्थ 2028 पर चर्चा की है। इस दौरान सांसद अनिल फिरोजिया ने मुख्यमंत्री को एक मांग पत्र सौंपा कर सिंहस्थ 2028 के मद्देनजर इंदौर उज्जैन के मध्य मेट्रो ट्रेन परियोजना शुरू करने की मांग रखी है। मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास पर पहुँचे सांसद अनिल फ़िरोजिया ने मुख्यमंत्री को बताया कि सिंहस्थ 2028 में मेट्रो ट्रेन चलाने के लिए अभी से इस परियोजना पर काम शुरू करना पड़ेगा। सांसद फ़िरोजिया ने इसके अलावा अन्य विषयों पर भी बातचीत की।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है