Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 12, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

इरफान अंसारी की रिपोर्ट

अल्लामा इकबाल की जयंती एवं विश्व उर्दू दिवस पर उर्दू राइटिंग कंपटीशन का हुआ आयोजन.

सारे जहां से अच्छा हिंदुस्ता हमारा के रचयिता अल्लामा इकबाल की जयंती एवं विश्व उर्दू दिवस पर उर्दू राइटिंग कंपटीशन का हुआ आयोजन. सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी द्वारा सर डॉक्टर अल्लामा इकबाल की 144 वी योमे पैदाइश एवं वर्ल्ड उर्दू डे के मौके पर उर्दू राइटिंग कंपटीशन आज सिद्दीक ए अकबर स्कूल कैंपस में आयोजित किया गया जिसमें मिडिल एवं हाई स्कूल के छात्र छात्राएं शामिल हुए l संयोजक हाजी मोहम्मद अली भाई रंगवाला एवं सचिव पंकज जयसवाल ने विस्तृत जानकारी देते बताया प्रोग्राम की सदारत करते हुए मुफ्ती आरिफ साहब ने कहा डॉक्टर इकबाल हिंदू मुस्लिम एकता के हिमायती रहे आपने सारे जहां से अच्छा हिंदुस्ता हमारा की रचना की आप महान शायर ए मशरिक और युगपुरुष थे विशेष अतिथि सचिन नेरनिया. युवा शायर शाहनवाज असीमी. शिक्षाविद नदीम इकबाल. युवा तुर्क फिरोज पठान थे प्रोग्राम की सदारत वरिष्ठ समाजसेवी हाजी नईम भाई ने की आपने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहां डॉ इकबाल महान चिंतक और दूरदर्शि थे आप हिंदू मुस्लिम एकता के समर्थक रहे लेकिन बाद में हालात ऐसे हुए आपका दृष्टिकोण बदलाl प्रोग्राम मे नौजवान शायर नवाज असीमी ने डॉ इकबाल के अशआर प्रस्तुत कर कार्यक्रम में समा बांधा l. जज की हैसियत से मौलाना सलमान साहब ने राइटिंग कंपटीशन की मार्किंग की कंपटीशन मे छात्र छात्राओं ने स्वामी विवेकानंद. अब्राहम लिंकन .महात्मा गांधी डॉ मार्टिन लूथर किंग .सुल्तान मोहम्मद फातेह .डॉ नेल्सन मंडेला .यासिर अराफात. सर सैयद अहमद .राजा राममोहन राय .डॉ एपीजे अब्दुल कलाम. डॉ इकबाल आदि महापुरुषों के जीवन पर पर राइटिंग की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान छात्रा अफीका मंसूरी द्वितीय स्थान समीना खान तृतीय स्थान सानिया कुरेशी ने प्राप्त किया प्रतियोगिता में शामिल सभी छात्र छात्राओं को संस्था द्वारा प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए शाहनवाज खान. खोजेमा चांदा भाई वाला. मोहम्मद अजहर .रिंकू सिंह आनंद .अब्दुल रहमान. जब्बार अशरफ पठान .रेहान शफ़क़. सैयद निजाम अली आदि गणमान्य उपस्थित थे आए हुए अतिथियों का स्वागत स्कूल कमेटी के मेंबर यूनुस कुरैशी ने किया. संचालन मध्य प्रदेश हज कमेटी के पूर्व सदस्य हाजी इकबाल ने किया आभार उपाध्यक्ष समीर उल हक ने माना उपरोक्त जानकारी संस्था अध्यक्ष इकबाल उस्मानी ने दी