Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 9, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

चयन शर्मा की रिपोर्ट


सामूहिक दुष्कर्म के फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना जीरापुर पुलिस टीम को मिली सफलता
महिला संबंधी अपराधों में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिये जिले में चलाये जा रहे लगातार अभियान के तहत जिला पुलिस टीम को लगातार सफलता मिल रही है । जिले में जारी विशेष अभियान के तहत थाना जीरापुर की पुलिस टीम ने सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को गिरफ्तार किया है । दिनांक 05.11.21 को फरियादिया ने थाना उपस्थित आकर अपने साथ सामूहिक दुष्कर्म करने संबंध में रिपोर्ट की थी, सूचना पर थाना जीरापुर में आरोपियों के विरुध्द अपराध क्रमांक 412/21 धारा 366, 376, 376(D), 450, 506 भादवि. का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया । प्रकरण महिला संबंधी होने एवं गंभीर प्रकृति का होने से जिला पुलिस कप्तान द्वारा मामले की सूक्ष्मता से जाँच कर टीम बनाकर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनकामना प्रसाद, एसड़ीओपी खिलचीपुर सुश्री निशा रेड्डी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जीरापुर निरीक्षक प्रकाशचंद पटेल को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था इसी तारतम्य में थाना प्रभारी जीरापुर ने उनि. मोहरसिंह मंड़ेलिया के नेतृत्व में आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई । वहीं टीम ने प्रकरण में तत्परता एवं संवेदनशीलता पूर्वक कार्यवाही कर दिनांक 07.11.21 को फरार आरोपी विष्णु सेन उम्र 25 साल निवासी ग्राम उभापान को गिरफ्तार किया था साथ ही प्रकरण के अन्य 4 आरोपी जो घटना दिनांक से ही फरार थे उन्हें आज दिनांक 09.11.21 को आरोपीगण गोविंद महाराज उम्र 19 साल, सुनील गुर्जर उम्र 20 साल, मोड़सिंह गुर्जर उम्र 19 साल सर्व निवासी ग्राम उभापान थाना जीरापुर एवं मेहरवानसिंह गुर्जर उम्र 19 साल निवासी ग्राम लिम्बोदा थाना माचलपुर को उनके घरों से गिरफ्तार किया गया है साथ ही आरोपी मोड़सिंह गुर्जर से घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल बजाज डिस्कवर क्रमांक RJ-17-SE-1429 को जप्त किया गया है एवं आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश जा रहा है ।
आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तारी करने की कार्यवाही में निरीक्षक प्रकाशचंद पटेल थाना प्रभारी जीरापुर, उ.नि. मोहरसिंह मंडेलिया, सउनि कैलाश व्यास, आऱ. 1030 सुनील, आर. 237 गणेश, आर. 716 रवि जाट का महत्वपूर्ण भूमिका रही।