इरफान अंसारी की रिपोर्ट
डोसी पंप महीदपुर
में 6 पेट्रोल की नोजल में से 1 नोजल में 15 ML प्रति 5 लीटर में कम देना पाया गया



शिकायत प्रात होने पर कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर खाद्य एवं नापतोल की संयुक्त टीम जिला आपूर्ति नियंत्रक के साथ भेजकर महिदपुर के भारत पेट्रोलियम डोसी पंप, एवं सांवरिया एनर्जी फ्यूल भारत पेट्रोलियम ग्राम कटारिया महिदपुर की जांच की गयी।।जांच में डोसी पंप महीदपुर
में 6 पेट्रोल की नोजल में से 1 नोजल में 15 ML प्रति 5 लीटर में कम देना पाया गया।।।और 6 डीसल नोजल में से 1 नोजल में 18 ML प्रति 5 लीटर कम देना पाया , शार्ट डिलेवरी होने पर पेट्रोल एवं डीसल की दोनों नोजल नापतोल निरीक्षक श्रीमती दीपशिक्षा नागले द्वारा सील कर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।।।डीप स्टॉक, डेंसिटी प्रारंभिक जाच में सही मिली।ग गुणवत्ता परीक्षण हेतु पेट्रोल एवं डीजल के सील पैक सैंपल भी लिए गए।।इसी प्रकार ग्राम कटारिया के सांवरिया एनर्जी फ्यूल पंप की जांच की गई जिसमें 5 लीटर में डिलेवरी चेक करने पर मानक अनुसार पाया गया।।पेट्रोल डीसल का स्टॉक, डेंसिटी प्रारंभिक जांच में सही होना पाया गया।।गुणवता परीक्षण हेतु पेट्रोल डीसल के सीलपैक सैंपल लिए गए।।जांच दल में सहायक आपूर्ति अधिकारी महीदपुर सुनील वर्मा, श्रीराम बर्डे उज्जैन, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी रविन्द्र सेंगर घटिया, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी नीलेश जाधव महीदपुर एवं नापतोल निरीक्षक श्रीमती दीपशीखा नागले द्वारा कारवाही की गई है।।

More Stories
सतना की सहायक जेल अधीक्षिका ने 14 साल की सजा काट चुके कैदी से रचाई शादी
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*