Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

इरफान अंसारी की रिपोर्ट

महिला कांग्रेस का दीपावली मिलन समारोह व सदस्यता अभियान शुरू

उज्जैन शहर महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 19 नवंबर स्व.श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती से महिला कांग्रेस बृहद रूप से कांग्रेस सदस्यता अभियान में हिस्सा लेने जा रही है
उक्ताशय की जानकारी देते हुए शहर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्य्क्ष सुश्री अंजु जाटवा ने बताया कि प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमति अर्चना जायसवाल ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री कमलनाथ के मार्गदर्शन में पूरे प्रदेश में महिला कांग्रेस आगामी 19 नवंबर को स्व श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जन्म जयंती से महिला कांग्रेस उज्जैन शहर में सदस्यता अभियान प्रारंभ करने जा रही जा रही है। जिसमे प्रत्येक जिले में एक सदस्यता प्रभारी नियुक्त किए जाने की प्रक्रिया चल रही है जिनके निर्देशन में सभी जिला अध्यक्ष सदस्यता अभियान को संपन्न कराएंगी एवम विशेष रूप से इस बार महिला कांग्रेस नई पीढ़ी को वरीयता देते हुए 18 वर्ष से ऊपर की युवतियों को सदस्यता प्रदान करने का लक्ष्य रखा है।
महिला कांग्रेस की सदस्यता अभियान को लेकर उज्जैन शहर(जिला) महिला कांग्रेस की बैठक शहर महिला कांग्रेस की अध्य्क्ष सुश्री अंजु जाटवा के नेतृत्व में व उज्जैन संभाग प्रभारी श्रीमती अदिति देवसरे के मुख्य आतिथ्य ( रतलाम)में शहर व ग्रामीण महिला कांग्रेस की बैठक सम्पन्न की गई व आगे की रूप रेखा सदस्यता अभियान को लेकर दिशा निर्देश दिए गए । शीघ्र ही सदस्यता वहियां महिला कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय से प्राप्त करके आगामी 19 नवम्बर से सदस्यता अभियान प्रारंभ कर देंगी इस अवसर पर ग्रामीण अध्य्क्ष स्वाति सिंह महाराजवाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष सेराज बी शास्त्री नगर ब्लॉक अध्य्क्ष शकुंतला मेहर इंदिरा नगर ब्लॉक अध्यक्ष उमा कुशवाह वार्ड अध्य्क्ष इंदिरा नामदेव उषा मालवीय सुल्ताना बी उपाध्यक्ष दीपाली दृवेदी महामंत्री माधुरी खरे पूर्व पार्षद शोभा श्रीवास्तव ग्रामीण से मधु सोलंकी फेमिदा मसूरी ललिता नांदेड़ विशेष रूप से उपस्तिथ रही