चयन शर्मा रिपोर्टर

जीरापुर पुलिस द्वारा अवैध शराब सप्लाई व बेचने की फिराक में घूम रहे आऱोपी के विरुध्द की कार्यवाही कर 60 लीटर शराब जप्त करने में मिली सफलता।
जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा अवैध शराब सप्लाई व बेचने की फिराक में घूम रहे आरोपी के विरुध्द कार्यवाही करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है विशेष अभियान के तहत एसडीओपी महोदय खिलचीपुर सुश्री निशा रेड्डी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जीरापुर उनि. मोहरसिंह मंड़ेलिया को दिनांक 16.11.21 को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम धतरावद में गेंदराज सिंह तथा सोनसिंह राजपूत दोनों अवैध शराब सप्लाई व बेचने की फिराक में है सूचना की तस्दीक हेतु थाने से टीम बनाकर मुखबिर द्वारा बताये स्थान ग्राम धतरावदा में दबिश दी गई तो दो व्यक्ति दो सफेद रंग की कैने लेकर बैठे दिखे जिनमें एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भाग गया तथा दूसरे ने भी भागने का प्रयास किया तो हमराह फोर्स की मदद से घेराबंदी कर पकड़कर नाम पता पूछा तो उक्त व्यक्ति ने अपना नाम सोनसिंह राजपूत उम्र 38 साल निवासी ग्राम धतरावदा थाना जीरापुर का होना बताया जिससे भागने वाले व्यक्ति के बारे में पूछा तो गेंदराज सिंह राजपूत निवासी धतरावदा का होना बताया । दोनों प्लास्टिक की कैनों के ढक्कन खोलकर देखा तो दोनों कैनों में 60 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब कीमती 6000 रुपये की होना पायी गयी जिसे मौके से ही विधिवत् जप्त किया गया एवं आरोपियों का कृत्य आबकारी एक्ट के अंतर्गत दंड़नीय होने से आरोपियों के विरुध्द थाना जीरापुर में अपराध क्रमांक 434/21 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबध्द किया गया है ।
नाम आरोपी – 1. सोनसिहं राजपूत उम्र 38 साल निवासी ग्राम धतरावदा
2. गेंदराज सिहं सिहं राजपूत निवासी धतरावदा थाना जीरापुर
जप्त शुदा मसरुका – 60 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब कीमती 6000 रुपये
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी जीरापुर उनि. मोहरसिंह मंड़ेलिया, सउनि मन्नूलाल, आर. 234 विक्रमसिंह, आर. 542 दुलीचन्द व सेनिक 116 हरिसिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा है ।

More Stories
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।