Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 2, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

अभिषेक शर्मा रिपोर्टर


शातिर वाहन चोर गिरोह को पकडने में सारंगपुर पुलिस टीम को मिली सफलता
वाहन चोर गिरोह से सारंगपुर पुलिस टीम ने 06 लाख रूपये कीमती कुल 11 मोटरसाईकिले जप्त करने मे मिली सफलता
वाहन चोरी पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान मे पुलिस अधीक्षक राजगढ श्री प्रदीप शर्मा (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनकामना प्रसाद व एसडीओपी सारंगपुर सुश्री दास के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी सारंगपुर व उनकी टीम को चोरी गई मोटरसाईकिल जप्त करने मे सफलता प्राप्त हुई है।
दिनांक 17.11.21 को मूखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति धनोरा से सारंगपुर मोटरसाईकिल पर आ रहा है उक्त मोटरसाईकिल चोरी की हो सकती है मुखबिर सूचना की तस्दीक हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन मे थाना सारंगपुर पुलिस द्वारा टीम बनाकर थाना से रवाना की गई ग्राम तारागंज पहुंच कर बायपास के पास घेराबंदी की गई एक मोटर सायकल का चालक काफी तेजी से तारागंज की तरफ से आता दिखाई दिया जिसको पुलिस टीम द्वारा घेरांबदी कर पकड़ा गया,एवं नाम पता पूछने पर मुकेश भील निवासी ग्राम धनोरा का होना बताया संदेही के पास एक मोटर सायकल एचएफ डीलक्स थी, जिसके संबंध में पूछताछ करने पर एवं उसके दस्तावेज के संबंध में हिकमत अमली से पूछताछ करने पर बताया कि वह इस मोटर सायकल को कस्बा सारंगपुर से चुराया है एवं मोटर सायकलो को चुरा कर लाता है और साथियों के साथ मिलकर औने पौने दाम में बेचता है पूछताछ पर आरोपी मुकेश भील से चोरी की कुल 06 मोटरसायकल बरामद की गई एवं आरोपी के साथी अपचारी बालक निवासी छापीहेडा से 03 मोटरसायकले बरामद की गई आरोपियों द्वारा 02 मोटरसायकल बीनागंज व सधूसूनगढ मे बेची गई थी जो आरोपी धारूसिंह निवासी बीनागंज से 01 मोटरसायकल व 01 मोटरसायकल उसके साथी आरोपी निवासी मधूसूदनगढ से जप्त की गई उक्त आरोपियों से थाना सारंगपुर द्वारा कुल 11 चोरी की मोटरसायकले कीमती करीबन 06 लाख रूपये की जप्त की गई आरोपियों के विरुद्ध धारा 41(1-4) , 102, दप्रस. 379 भादवि का दण्डनीय अपराध पाया जाने से थाने पर इस्तगासा क्रमांक 13 /2021 की कार्यवाही की गई।थाना सारंगपुर द्वारा लगातार अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है
उक्त कार्यवाही में जिला राजगढ़ के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं निर्देशन मे थाना प्रभारी थाना सारंगपुर निरीक्षक आशुतोष उपाध्याय व उनकी टीम उनि गोविन्द मीणा, सउनि पीएल ठाकरे, प्र आर 276 महेन्द्र शर्मा, प्र आर 16 जितेन्द्र भिलाला, आरक्षक 267 नवीन सिंह, आरक्षक 205 गजेन्द्र राठौर, आरक्षक 474 राकेश चौखटिया , आरक्षक 935 मिथुन कटारा , आरक्षक 969 अर्जुन सिंह, आरक्षक 255 सतीष परमार , आरक्षक 354 श्याम शर्मा, आरक्षक 411 अमन खाँन, आरक्षक 963 नवाब सिंह , आरक्षक 966 रवि शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।