अभिषेक शर्मा रिपोर्टर


थाना यातायात, जिला राजगढ़ *यातायात पुलिस ने एनसीसी कैडेट्स के साथ मिलकर क्षेत्र के पाटन गांव में दी लोगों को यातायात सुरक्षा की समझ* *सड़क दुर्घटना में घायल हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाने पर शासन द्वारा चलाई जा रही (गुड सेमेरिटन) योजना के तहत 5 हजार की प्रोत्साहन राशि के बारे में किया जागरूक* सड़क सुरक्षा के तहत जिले की यातायात पुलिस द्वारा एनसीसी कैडेट्स के साथ मिलकर क्षेत्र के पाटन गांव में यातायात जागरूकता अभियान के तहत लोगों को समझाइश दी गई। वहीं सड़क दुर्घटनाओं में घायल हुए लोगों को तत्काल मदद मुहैया कराते हुए अस्पताल पहुंचाने वाले लोगों के लिए शासन द्वारा चलाई जा रही योजना (गुड सेमेरिटन) नेक व्यक्ति, के बारे में भी जागरूक किया। प्रायः देखने में आ रहा है कि सड़क दुर्घटनाओं में घायल होने वाले व्यक्तियों की मदद हेतु हाथ आगे बढ़ाने की बजाए निकट भविष्य में होने वाली चिकित्सकीय पूछ परख एवं पुलिस कार्यवाही के चलते लोग संशय की स्थिति में रहकर मदद करने में हिचकिचाते हैं जिससे समय पर मदद ना मिल पाने के कारण घायलों एवं दुर्घटना में गंभीर रूप से क्षति होने पर मृतकों की संख्या में दिनोंदिन बढ़ोत्तरी हो रही है। इस गंभीर समस्या से निजात दिलाने के लिए शासन द्वारा सराहनीय कदम उठाया गया है। निश्चित रूप से नेक व्यक्ति योजना के चलते दुर्घटना में घायल होने वाले एक भी व्यक्ति की अगर जान बचाई जा सकती है तो यह मानव हित में एक बहुत बड़ा सकारात्मक कदम होगा, इस योजना के बारे में जिले की यातायात पुलिस द्वारा लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। वहीं क्षेत्र में यातायात पुलिस की टीम द्वारा सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को समझाइश देते हुए वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने सहित ओवरलोडिंग एवं ओवर स्पीडिंग ना करने के बारे में भी जानकारी दी जा रही है, पुलिस प्रशासन की जनसामान्य से अपील है की दुर्घटना में घायल व्यक्ति दृष्टिगोचर होने पर यथासंभव उसकी त्वरित मदद कर "नेक व्यक्ति" होने का परिचय देकर शासन द्वारा चलाई गई योजना में सहभागी बने।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है