अजय वर्मा की रिपोर्ट

थाना ब्यावरा शहर, जिला राजगढ़ *थाना ब्यावरा सिटी को23 साल से फरार धारा 304-A IPC के लम्बित स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार* पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा स्थाई वारंटियों एवं फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय राजगढ़ श्री प्रदीप शर्मा (IPS) के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस एवं एसडीओपी ब्यावरा श्रीमती किरण अहिरवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ब्यावरा सिटी श्री राजपाल सिंह राठौर के नेतृत्व में थाना ब्यावरा में पदस्थ कार्य. प्रधान आरक्षक 181 देवेंद्र सिंह मीना द्वारा दिनांक 17.11.2021 को विश्वसनीय मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए अपने बुध्दि विवेक, लगन मेहनत से थाना ब्यावरा सिटी के अपराध क्रमांक 467/1998 धारा 304-A IPC के फरार लंबित *स्थाई वारंटी* बाबूलाल मोगिया (जाति बागरी) निवासी बागरी मोहल्ला अकलेरा राजस्थान को बस स्टैण्ड अकलेरा से गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। उपरोक्त कार्यवाही में पाई सफलता के लिए प्रधान आरक्षक 181 देवेंद्र सिंह मीना को पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उचित पुरस्कार से पुरस्कृत किया जायेगा ।

More Stories
अर्जुनपुरा-कछपुरा बजरिया में आस्था का सैलाब: 30 युवाओं ने एक साथ उठाई विशाल कांवड़, 1,11,000 पाले चढ़ाकर रचा इतिहास
बरुआ सागर: सिद्ध पीठ मनसल माता के आंगन में गूंजी शहनाइयां; 151 कन्याओं के सामूहिक विवाह में उमड़ा जनसैलाब
चैतमा स्थित निर्माणाधीन चिकित्सक आवास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण