Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 22, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

इरफान अंसारी रिपोर्टर

झांसी की रानी लक्ष्मीबाई एवं 18 57 क्रांति के वीरों को आज याद किया। सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आज शहीद पार्क पर झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर माल्यार्पण का एवं 1857 के वीरों को शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों का स्मरण किया गया । संस्था संयोजक हाजी मोहम्मद अली भाई रंगवाला एवं सचिव पंकज जयसवाल ने विस्तृत जानकारी देते बताया झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की 197 जयंती पर आज शहीद पार्क स्थित आप के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया एवं देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीरो को शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई युवा शिक्षाविद मेघा जैन अपने उद्बोधन में कहा सर सैयद सोसाइटी द्वारा देश के सभी महापुरुषों को याद किया जाता है ।यह सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है आज हमने ने अपने वीर शहीदों को और उनकी कुर्बानियों को भुला दिया है ।जो नागरिक अपने वीरो को याद नहीं करते है वह पराधीन हो जाते है। सुश्री खुशबू रेवाल ने झांसी की रानी को याद करते हुए कहा झांसी की रानी का पूरा जीवन महिलाओं मै देश प्रेम की भावना जागृत करता है मध्य प्रदेश हज कमेटी के पूर्व सदस्य हाजी इकबाल हुसैन ने कहा झांसी की रानी लक्ष्मीबाई ,तात्या टोपे, बहादुर शाह जफर, मंगल पांडे ,बेगम हजरत महल, झलकारी बाई एवं अनेक वीरों ने अपने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी जिसे हम कभी भुला नहीं पाएंगे शहीदों का खलिक खान, चेतन ठक्कर, शिक्षाविद सादिक मंसूरी ,जगन्नाथ जी सुनीता चौहान , अजरा खान ,शरीफ खान ,अजय सैयद निजाम अली अशरफ पठान रईस अहमद जोशी शिक्षाविद कमर अली ने स्मरण किया उपरोक्त जानकारी उपाध्यक्ष समीर उल हक ने दी