इरफान अंसारी की रिपोर्ट

कलेक्टर ने नये कलेक्ट्रेट भवन का निरीक्षण किया, समय-सीमा में शेष कार्य पूर्ण करने के दिये निर्देशउज्जैन कोठी पैलेस के करीब बन रहे नये कलेक्ट्रेट भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। नये कलेक्ट्रेट भवन का निर्माण कार्य का सिविल वर्क आगामी एक माह में पूरा हो जायेगा। साथ ही लिफ्ट एवं फर्नीचर का कार्य भी होना है। कलेक्टर आशीष सिंह ने आज नये कलेक्ट्रेट भवन के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया तथा निर्देश दिये कि कलेक्ट्रेट भवन के शेष कार्य समय-सीमा में पूर्ण किये जायें। उन्होंने लिफ्ट व फर्नीचर के कार्यों में भी तेजी लाने के लिये कहा है। निरीक्षण के दौरान पीआईयू के कार्यपालन यंत्री जतिन सिंह चुंडावत एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद थे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है