इरफान अंसारी की रिपोर्ट
सुन्नी वेलफेअर कमेटी के ” सौहार्द प्रोग्राम ” के अंतर्गत निर्धन वर्ग के बच्चों को स्वेटर एवं अन्य सामग्री वितरण

सुन्नी वेलफेअर कमेटी जो कि विगत कई वर्षो से विभिन्न सामाजिक कार्यो में निरंतर प्रयासरत रहती है सामाजिक कल्याण की इस संस्था ने आज दिंनाक 24 नवम्बर 2021 को ” सौहार्द प्रोग्राम ” की शुरुआत की जिसका उद्देश्य समाज और शहर में सौहार्द एवं भाईचारे की भावना बढ़ाना है
प्रवक्ता अनीस क़ादरी जी ने बताया कि इस प्रोग्राम में मुख्य अतिथि श्री अन्ना महाराज शामिल रहे और जिनके शुभ हाथो से
इस अनूठे प्रोग्राम में शहर के निर्धन वर्ग के बच्चों को स्वेटर एवं अन्य सामग्री वितरण का कार्य किया गया यह प्रोग्राम शहर काज़ी इशरत अली साहब की उपस्थिति में संपन्न हुआ और सुन्नी वेलफेअर कमेटी के मंच से यह सन्देश दिया गया कि हम सभी को मानवता और इंसानी जिंदगी की भलाई के लिए हमेशा सौहार्द जैसे प्रोग्राम से मानवता की सेवा करते रहना चाहिए

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है