संजय तिवारी रिपोर्टर





आयरन डिफिशिएंसी एनीमिया डे का आयोजन हुआ
उमरिया दिनांक 29 नवंबर 2021 को राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत अनुपमा एजुकेशन सोसायटी जिला सतना की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली जिला उमरिया की किशोर स्वास्थ्य परामर्शदाता श्रीमती कामना सिंह बघेल द्वारा आयरन डेफिशियेंसी एनीमिया डे पर ब्लॉक पाली के कन्या शिक्षा परिसर पाली में आयरन डिफिशिएंसी एनीमिया डे का आयोजन किया गया है जिसके अंतर्गत किशोरियों के साथ रंगोली व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। जिसमें सभी किशोरियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। साथ किशोरियों का एच बी व सिकल सेल एनीमिया टेस्ट भी किया गया, स्वास्थ्य जांच व आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श देकर किशोरियों को एनिमिया से बचने के लिए आई एफ ए टैबलेट्स की लाभ पर विस्तार से चर्चा कर आवश्यक जानकारी दी गई। आईएफए टैबलेट्स के साथ हरी पत्तेदार सब्जियां , मौसमी फल और विटामिन सी युक्त फल किशोरियों को खाने कि सलाह दी गई। विद्यालय स्टाफ के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।.

More Stories
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
2020 में स्वास्थ्य सुरक्षा से 2026 में आर्थिक सुरक्षा: नागरिक कर्तव्य का नया सुरक्षा कवच