Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 1, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

नरेंद्र राय रिपोर्टर

वाहन पर नंबर की जगह लिखते हैं प्रेस व पुलिस

एंकर सिलवानी। पुलिस के द्वारा लगातार वाहनो की चेकिंग किए जाने का अभियान चलाया जा रहा है।ं लेकिन सड़को पर प्रेस व पुलिस व भारत शासन लिखे कई वाहन घूमते नजर आ रहे हैं। पुलिस द्वारा हर वाहन को गंभीरता से चेक किया जा रहा है तो इस प्रकार के वाहनों को क्यों नहीं दायरे में लिया जा रहा है जो नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।
दरअसल नगर में वाहनो के नबर प्लेट पर पुलिस, प्रेस व अधिवक्ता लिखने का क्रेज बढ़ता जा रहा है। इसके अतिरिक्त मानक का उल्लंघन करके प्लेट पर वाहन के नबर लिखवाये जा रहे हैं। इसका एक ही उद्देश्य है कि नियमों का उल्लंघन करना है। दो पहिया, चार पहिया वाहनों के नबर प्लेट इस तरह से लगाये जा रहे हैं कि उस पर नंबर ठीक से दिखायी नहीं देता है। सडक़ दुर्घटना के समय पता ही नहीं चल पाता है कि वाहन का नबर क्या है। अन्य कोई नाम लिखना है तो वाहन के किसी अन्य भाग पर लिखना चाहिए लेकिन वाहन के आगे व पीछे के नबर प्लेट पर मानक के अनुसार नबर ही लिखा होना चाहिए। अन्य कुछ भी लिखा किसी भी हाल में मान्य नहीं होता है किन्तु नियमों की अवहेलना कर क्षेत्र में सैकड़ों वाहन ऐसे हैं जिन पर पुलिस प्रेस के अलावा नंबर भी अजीब ढंग से लिखे सडक़ों पर दौड़ रहे हैं।
पुलिस की चालानी कार्रवाई में इन पर गाज नहीं गिरती
पुलिस द्वारा सिलवानी क्षेत्र में लगातार चलानी कार्यवाही कर प्रकरण बनाए जा रहे हैं लेकिन अजीब ढंग से लिखे हुए नंबर एवं नंबर की जगह अन्य नाम लिखे होने पर पुलिस कार्यवाही करने से बचती है इसका दुरुपयोग कतिपय वाहन चालक कर रहे है।
आरटीओ की कार्रवाई सिर्फ बस और ट्रकों तक इस सीमित
आरटीओ कभी कभार आकर बसों एवं ट्रकों पर कार्यवाही करके फिटनेस आदि की जांच करके चले जाते हैं जिससे दुरुपयोग कर रहे यह वाहन चालक कार्यवाही के अभाव में साफ साफ बच जाते हैं तथा इनके देखादेखी ही अन्य वाहन चालक एंव पदाधिकारियों के रिश्तेदार भी अपने वाहनों पर नाम लिखवाने से नहीं झिझक रहे हैं।
इनका कहना…
जल्द ही चौराहे पर इस संबंध में चेकिंग लगवाकर जो लोग फर्जी तरीके से प्रेस या पुलिस लिखकर वाहन का गलत उपयोग कर रहे हे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
माया सिंह, थाना प्रभारी सिलवानी