नरेंद्र राय रिपोर्टर

सिद्दीक बने अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष
एंकर रायसेन। जिले के युवा नेता अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व जिला संयोजक सिद्दीक सिद्दीकी को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीडी शर्मा की सहमति एवं भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. जयप्रकाश किरार की अनुसंशा पर अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रफत वारसी ने अल्प संख्यक मोर्चा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। श्री सिद्दीक पूर्व में अभाविप के जिला संयोजक, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, भाजपा युवा मोर्चा में कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी आदि पदों पर कार्य कर चुके हैं। श्री सिद्दीकी की नियुक्ति पर जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. जयप्रकाश किरार, रामकुमार साहू, ओमप्रकाश मीणा, मण्डल अध्यक्ष आदित्य शर्मा, जीसान खान, अन्नू पहलवान, ऋषभ भार्गव, उमर खान, सलमान खान आदि ने बधाई दी है।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है