अभिषेक शर्मा रिपोर्टर




जिला पुलिस बल राजगढ़ को मिला नवीन जेल वाहन
आधुनिक जेल वाहन को पुलिस कप्तान प्रदीप शर्मा द्वारा पूजन कर हरी झंडी दिखाकर किया रवाना पुलिस आधुनिकीकरण योजना के तहत पुलिस मुख्यालय भोपाल से जिला पुलिस बल राजगढ़ को नया आधुनिक जेल वाहन आवंटित किया गया है। उक्त वाहन में सीटिंग कैपेसिटी को बढ़ाकर जगह के लिहाज से काफी बड़ा बनाया गया है, साथ ही वाहन चालक से सीधे संपर्क कर पाने के लिए वाहन में पीबीएक्स सिस्टम इंस्टाल किया गया है। उक्त जेल वाहन में फायर स्टिगुशर, मेडिकल किट एवं हथियार सहित अन्य साजो सामान रखने के लिए पृथक से रेकिंग की गई है, किसी भी आपात स्थिति के चलते वाहन में अलार्म डिवाइस एवं जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम भी लगाया गया है। उक्त वाहन का विधि विधान से पूजन कर एवं हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जिला पुलिस कप्तान ने उक्त वाहन में बैठकर वाहन के सभी उपकरणों का बारीकी से निरीक्षण किया, इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनकामना प्रसाद, रक्षित निरीक्षक स्नेहा चंदेल, कार्यालयीन एवं पुलिस लाइन का स्टॉफ मौजूद रहा।






More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है