राजोद- आजादी अमृत महोत्सव के तहत राज्य शासन द्वारा क्रांतिकारी टंटाया मामा की स्मृति में आदिवासी जिलों में निकली जा रही कांतिकारी
” सुर्य टंटाया भील गौरव कलश यात्रा आज सुबह 11 सरदारपुर विधानसभा के राजोद बस स्टैंड पर पहुंची यात्रा का भव्य स्वागत मंच बनाकर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष दिपक फेमस,पंचायत सचिव तुलसीदास बैरागी संरपच प्रतिनिधि सुनिल वसुनिया, उपसरपंच बगदिराम बम्बोरीया, सतीश राठोड़, जगदीश भाभर, राजेश गामड़,अमित सोनी, ओपी मेहता, प्रेम कावलिया, विनोद अलोलिया, विजय अलोलिया, रवि जायसवाल, राहुल बाबा, सीताराम, आदि भाजपा कार्यकर्ता एवं पंचायत पंच व कर्मचारी गण उपस्थित थे। कलश यात्रा के राजोद आगमन पर एसडीएम बीएस कलेश, एसडीओपी रामसिंह मेडा, नायब तहसीलदार रवि शर्मा, थाना प्रभारी बीएस वसुनिया, प्राचार्य जेके शर्मा सहित अन्य कर्मचारियों ने कलश यात्रा का स्वागत किया गया। इस दौरान पुर्व विधायक वेलसिंह भूरिया द्वारा सभा को संबोधित करते हुए कांतिकारी टंटाया मामा के जीवन पर प्रकाश डाला एवं उस समय में अंग्रेजों को धुल चटाने वाले एक आदिवासी कांतिकारी टंटाया भील थे।
राहुल राठोड़ की रिपोर्ट

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है