दिनेश दांतरे रिपोर्टर
शिक्षित नागरिक बनाएं: डीईओ
विद्या भारती ग्वालियर विभाग की शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
विद्या भारती मध्य भारत प्रांत की योजनानुसार तीन दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर नदीद्वार ग्वालियर में आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमान विकास जी जोशी ने कहा कि हमें साक्षर नहीं शिक्षित नागरिक बनाने की आवश्यकता है।
सरस्वती शिशु मन्दिर विद्यालय समाज में वैदिक शिक्षा, संस्कृति, संस्कार युक्त शिक्षा दे रहे हैं। हमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति को पढ़ने एवं समझने की कोशिश करनी चाहिए। हर छात्र में कोई एक कौशल होता है जरुरत है पहचानने की। इस अवसर पर प्रांत प्रशिक्षण प्रमुख श्रीमान नारायण जी चौहान, जिला समिति कोषाध्यक्ष श्रीमान राजेश जी पुरोहित, विभाग प्रमुख श्रीमान रघुराज सिंह जी चौहान श्रीमती नीरू सिंह जी ज्ञानी निदेशक पंजाबी साहित्य सभा(संस्कृति मंत्रालय), श्रीमान प्रहलाद सिंह जी घुरैया पूर्व जिला सचिव उपस्थित रहे।
अतिथि परिचय जिला प्रमुख श्री मुकेश जी दांगी ने कराया, स्वागत श्री अखिलेश जी दुबे धनीराम जी चौरसिया, राकेश जी तोमर, ब्रजेश जी पवैया ने किया।
कार्यक्रम का संचालन भिण्ड जिला प्रमुख राजेन्द्र सिंह ठाकुर ने किया।





More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है