अनिल वर्मा रिपोर्टर

प्रेस्टीज कॉलेज में मोमबत्ती जलाकर दी श्रद्धांजलि।
दिनांक 8 दिसंबर 2021 को हेलीकॉप्टर दुर्घटना में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत का निधन होने से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है विपिन रावत के निधन पर देश का हर व्यक्ति दुखी है इसी तारतम्य में राजगढ़ नगर में स्थित शासकीय महाविद्यालय प्रेस्टीज कॉलेज में जनरल स्व. श्री विपिन रावत जी को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए पुष्प सुमन अर्पित किए गए कार्यक्रम में प्राध्यापकों एवं छात्र छात्राओं के द्वारा विपिन रावत जी के जीवन पर अपने विचार प्रकट किए गए महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती प्रीति पाटोदिया के द्वारा विपिन रावत के जीवन पर प्रकाश डाला गया और बताया गया कि यह देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है ऐसे योद्धा देश को बहुत ही मुश्किल से मिलते हैं इस अवसर पर कॉलेज के संचालक श्री अजय शर्मा एवं समस्त प्राध्यापक एवं सभी छात्र छात्राएं उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन अनुज बनाने द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम के अंत में 2 मिनट का मौन रखते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।
राजगढ़ से अनिल वर्मा की रिपोर्ट

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है