Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

नरेंद्र राय रिपोर्टर

चुनाव निर्विघ्न और सुचारू रूप से सम्पन्न कराने आचार संहिता का पूर्णतः पालन जरूरी- कलेक्टर
त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के संबंध में स्टेंडिंग कमेटी की बैठक आयोजित
एंकर रायसेन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2021-22 के संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरविन्द कुमार दुबे की अध्यक्षता में स्टेण्डिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर श्री दुबे ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को आदर्श आचार संहिता तथा आयोग द्वारा त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों से अवगत कराते हुए कहा कि चुनाव, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए आदर्श आचार संहिता का पूर्णतः पालन किया जाना आवश्यक है।
कलेक्टर श्री दुबे ने कहा कि जिले में तीन चरणों में पंचायत निर्वाचन सम्पन्न होंगे। प्रथम चरण में सॉची तथा सिलवानी विकासखण्ड में, द्वितीय चरण में बाड़ी तथा औबेदुल्लागंज विकासखण्ड में एवं तृतीय चरण में गैरतगंज, बेगमगंज और उदयपुरा विकासखण्ड में निर्वाचन होगा। त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन के लिए पंच, सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य का निर्वाचन प्रत्यक्ष मतदान प्रणाली से सम्पन्न होगा। पंच एवं सरपंच पद का निर्वाचन मतपत्र पर मतांकन उपरांत मतपेटी के माध्यम से एवं जनपद पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य का निर्वाचन ईव्हीएम के माध्यम से सम्पन्न होगा। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार शहवाल, अपर कलेक्टर श्री अनिल डामोर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मकसूद अहमद तथा जिला पंचायत सीईओ श्री पीसी शर्मा सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित थे।प्रथम चरण में 06 जनवरी तथा द्वितीय चरण में 28 जनवरी को होगा मतदान
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी दी गई कि प्रथम और द्वितीय चरण में निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन तथा नाम निर्देशन पत्रएक साथ प्राप्त किए जाएंगे। प्रथम और द्वितीय चरण में निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन तथा नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करना, सीटों के आरक्षण के संबंध में सूचना का प्रकाशन तथा मतदान केन्द्रों की सूची का प्रकाशन 13 दिसम्बर 2021 को किया जाएगा। नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 20 दिसम्बर निर्धारित है तथा नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 21 दिसम्बर को की जाएगी। अभ्यर्थिता से 23 दिसम्बर को अपरान्ह 03 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे तथा इसी दिन निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन किया जाएगा। प्रथम चरण के तहत सॉची और सिलवानी विकासखण्ड में मतदान 06 जनवरी 2022 को तथा द्वितीय चरण के तहत बाड़ी और औबेदुल्लागंज में मतदान 28 जनवरी 2022 को होगा।
तृतीय चरण में 16 फरवरी को होगा मतदान
इसी प्रकार तृतीय चरण में गैरतगंज, बेगमगंज और उदयपुरा विकासखण्ड में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव हेतु निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन तथा नाम निर्देशन पत्र 30 दिसम्बर से प्राप्त किए जाएंगे। नाम निर्देशन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 06 जनवरी 2022 को दोपहर 03 बजे तक निर्धारित है। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 07 जनवरी को की जाएगी तथा अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 10 जनवरी निर्धारित है। निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार करना एवं निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन 10 जनवरी को ही किया जाएगा तथा मतदान 16 फरवरी 2022 को होगा।