Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 21, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

घर मे घुसकर नाबालिक के साथ छेड़छाड़ कर, दुष्कर्म का प्रयास करने वाला आरोपी कच्ची अवैध शराब का परिवहन करते आया पुलिस ने धर दबोचा।

अभिषेक शर्मा रिपोर्टर


थाना नरसिंहगढ, जिला राजगढ़ *घर मे घुसकर नाबालिक के साथ छेड़छाड़ कर, दुष्कर्म का प्रयास करने वाला आरोपी कच्ची अवैध शराब का परिवहन करते आया पुलिस ने धर दबोचा* *गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय ने भेजा न्यायिक हिरासत में जेल* दिनांक 09.12.2021 को नाबालिक फरियादीया द्वारा आरोपी सत्तार अली के विरुद्ध घर मे घुसकर जबरदस्ती हाथ पकडकर छत पर ले जाकर छेड़छाड़ करने व दुष्कर्म का प्रयास करने संबंधी रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिस पर से थाना नरसिंहगढ़ मे अप.क्र. 755/2021 धारा 354, 456, 376, 511 भादवि 7/8, 18 पाक्सो एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचनाम मे लिया गया। मामला नाबालिक पीड़िता से संबंधित होने से पुलिस अधीक्षक राजगढ़ के द्वारा आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। इस हेतु एसडीओपी नरसिंहगढ़ श्री भारतेन्दु शर्मा के मार्गदशन मे थाना प्रभारी नरसिंहगढ़ रविन्द्र कुमार चावरिया के नेतृत्व मे एक टीम का गठन कर उक्त आरोपी की सरगर्मी से तलाश की गई उक्त आरोपी की पतारसी के दौरान विश्वनीय मुखविर से सूचना प्राप्त हुई की उक्त प्रकरण का आरोपी सत्तार अली एक सफेद रंग की स्कूटी पर अवैध हाथ भट्टी की कच्ची शराब से भरी केनों को बैंचने के लिये ले जा रहा जो हाईवे से निकलकर छात्रावास तिराहा से बैरसिया तरफ जायेगा। उक्त सूचना पर गठित टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मुखविर द्वारा बताये स्थान पर पंहुचकर घेराबंदी करते हुए आरोपी सत्तार अली को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से दो प्लास्टिक की केनों मे भरी हाथ भट्टी की कच्ची अवैध शराब 70 लीटर कीमती 7000रुपये व सफेद रंग की एक स्कूटी कीमती ₹50,000/- रुपये की जप्त कर थाना नरसिंहगढ़ में अपराधी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 757/2021 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध किया गया । उक्त आरोपी थाना नरसिंहगढ़ के अप. क्र. 755/21 धारा 354, 456, 376, 511 भादवि 7/8, 18 पाक्सो एक्ट मे वांक्षित होने से आरोपी को उक्त अपराध मे फार्मल गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश कर जेल भेजा गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नरसिंहगढ़ व उनकी टीम में उपनिरी. राकेश दामले, उपनिरी. संदीप मीणा, प्र.आर.452 कृष्णगोपाल पिपलोटिया, आर.केशव राजपूत, आर. मनोज, आर. राजमल, सैनिक 11 राजेन्द्र सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।