विजय शर्मा रिपोर्टर

भिंड के थाना उमरी अंतर्गत प्रसूता को अस्पताल ले जाने के लिए परिजनों को नहीं मिल रहा था कोई साधन, डायल-100/112 ने प्रसूता को पहुँचाया अस्पताल
जिला भिंड के थाना उमरी के अंतर्गत पुले गाँव में एक महिला को प्रसव पीड़ा हो रही है, अस्पताल ले जाने के लिए कोई साधन नहीं मिल रहा है चिकित्सा वाहन व्यस्त है की सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 10-12-2021 को रात्री 20:38 बजे प्राप्त हुई । सूचना प्राप्ति पर उमरी जिले के डायल-100 वाहन क्र. 03 को तत्काल मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-100/112 एफ.आर.व्ही. मे तैनात आरक्षक संतोष जाट और प्रमोद कुमार ने मौके पर पहुँच कर बताया की 28 वर्षीय महिला को असहनीय प्रसव पीड़ा हो रही थी, महिला के परिजन ने डायल 100 को कॉल कर मदद मांगी थी। डायल-100/112 स्टाफ द्वारा मानवता का परिचय देते हुए महिला को परिजनों के साथ शासकीय अस्पताल उमरी पहुँचाया गया जहां महिला ने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया ।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है