Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मंगल सिंह सोलंकी सौंसर


सौसर – नेशनल लोक अदालत में 107 प्रकरणों का हुआ निराकरण जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष भगवती प्रसाद शर्मा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण छिंदवाड़ा के निर्देशानुसार एवं अपर जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति सौसर राजदीप सिंह ठाकुर के कुशल मार्गदर्शन में 11 दिसंबर, 2021 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। तहसील न्यायालय सौसर नेशनल लोक अदालत हेतु 05 खंडपीठों का गठन किया गया था जिसमें सिविल न्यायालयों में लंबित आपराधिक, एन.आई. एक्ट 138, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, वैवाहिक, सिविल, विद्युत से संबंधित कुल 505 प्रकरण एवं प्रि लिटिगेशन जलकर, बैंक, विद्युत विभाग द्वारा कुल 1169 प्रकरण रखे गए। खंडपीठ में न्यायालय में लंबित प्रकरणों में से 57 प्रकरण निराकृत हुए तथा 6106965 रुपए के अवार्ड तथा समझोता राशि प्राप्त हुई। प्री लिटिगेशन के कुल 50 प्रकरण निराकृत हुए जिसमें 252506 रुपए राशि प्राप्त की गई इस प्रकार लोक अदालत में कुल 107 प्रकरणों का निराकरण आपसी समझौते के आधार पर हुआ जिसमें 177 व्यक्ति लाभान्वित हुए। न्यायालय में समझोता हुए प्रकरणों में पक्षकारो को पौधे वितरित किए गए।