Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

बालाप्रसाद साहू रिपोर्टर


अंतर्राष्ट्रीय कबड्ड़ी प्रतियोगिता जीतकर लौटे खिलाड़ियों का मैहर में हुआ भव्य स्वागत

मैहर – अंतर्राष्ट्रीय कबड्ड़ी प्रतियोगिता जीतकर नेपाल से लौटे खिलाड़ियों का मैहर में पूर्व नपा. अध्यक्ष धर्मेश घई कांग्रेस जिला सचिव प्रभात द्विवेदी सर्वांग सामाजिक विकास परिषद के अध्यक्ष पंकज मिश्रा की सहित सैकड़ों युवाओं को मौजूदगी में भव्य स्वागत हुआ।गौरतलब है कि नेपाल में स्टूडेंट गेम फेडरेशन पोखरा नेपाल द्वारा आयोजित फिफ्थ इंटरनेशनल चैंपियनशिप में भारत समेत भूटान श्रीलंका नेपाल पोखरा नेपाल आर्मी टीमों ने भाग लिया था।यह चैंपियनशिप रंगशाला स्टेडियम नेपाल में आयोजित की गई थी फाइनल मुकाबले में नेपाल आर्मी को 7 अंकों से पराजित कर भारत के बच्चो ने देश नाम रोशन किया।इस टीम में 3 खिलाड़ी मनजीत सिंह युवराज साकेत प्रिंस प्रताप सिंह मैहर के थे।इनके मैहर वापसी में उक्त गणमान्य जनो की उपस्थिति में भव्य स्वागत हुआ इनके स्वागत में स्टेशन से घंटाघर चौराहे तक युवाओं ने जुलूस निकाला। ढोल नगाड़ों की धुन के बीच फूल मालाओं से सुसज्जित होकर निकले इन खिलाड़ियों का सभी मैहर वासियों ने अभिनंदन किया। इन प्रतिभावान खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए धर्मेश घई ने इनकी शानदार सफलता को महत्वपूर्ण बताते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना की।प्रभात द्विवेदी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए इस सफलता को मैहर के लिए अत्यंत गौरवशाली क्षण बताया।इस अभूतपूर्व सफलता पर उन्हें ढेर शुभकामनाए देते हुए इसी प्रकार अपने देश एवं मैहर का नाम आगे बढ़ाने हेतु प्रेरित किया।पंकज मिश्रा ने इस उपलब्धि को खेल जगत के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण बताया।उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए मां शारदा की कृपा से निरन्तर आगे बढ़ने का संकल्प दिलाया।स्वागत के अवर पर संजय साहू ब्लॉक अध्यक्ष युवा कांग्रेस मैहर दिनेश सावलानी पार्षद पति रिंकू केसवानी अजय विश्वकर्मा उपाध्यक्ष सचिन सिंह
शिवम पांडे
रोहित रजक अभिषेक सोनी ,शिवम सेन, सचिन सूर्यवंशी, प्रशांत दिवेदी , सैकड़ो युवा मौजूद थे।
मैहर से बाला प्रसाद साहू की रिपोर्ट