बालाप्रसाद साहू रिपोर्टर




TBCL कंपनी मेंटीनेंस के नाम पर वसूल रही पैसे
रोड किनारे सोल्डर न होने से आज मैहर से बरही रोड सरलानगर में अचानक पलटा ट्रक।
मैहर बरही रोड स्टेट हाईवे 11 प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बताया गया की रोड से उतरते ही यह ट्रक पलटा है अब सवाल यह है कि रोड मेंटीनेंस के लिए एमपीआरडीसी विभाग पत्र लिख चुका है जिला प्रशासन महीनों से लगातार प्रयासरत है फिर भी दुर्घटना प्रभावित जगहों पर सड़क का मेंटेनेंस नहीं कराया गया अब सवाल यह है कि क्या प्रशासन टोल प्रबंधक के बचाव में आम जनता को भ्रमित करने का कोई कार्य कर रहा है जिस कारण टोल कंपनी ने अभी तक रोड का मेंटीनेंस नहीं करवाया है । और जहां पर मेंटीनेंस कराया जा रहा वहा पर डामर की जगह आयल का उपयोग कर रहे हैं जो 5 या 7 दिन भी नहीं चल पा रहा है। मैहर से बरही के बीच एक माह में लग भाग 3से4 एक्सीडेंट होते हैं उसकी जवाबदारी कौन लेगा। प्रशासन विभाग या TBCL कम्पनी लेगी।
मैहर से बाला प्रसाद साहू की रिपोर्ट

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है