Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

आष्टा से किरण रांका रिपोर्टर

पॉवरलिफ्टिंग चेम्पियनशिप में हुआ चयन,तुर्की में आयोजित होगी प्रतियोगिता

एशियन पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में हुआ चयन

तुर्की देश के इस्तांबुल में आयोजित होने जा रही है एशियन चैंपियनशिप में आष्टा के बेटे का भारतीय टीम में चयन हुआ है

आष्टा यू तो क्रिकेट के लिए जाना जाता है और यह के खेल मैदानो पर 12 महीनों ही क्रिकेट प्रतियोगिता होती रहती है।
लेकिन अब शहर के युवा खेल के हर क्षेत्र में रुचि दिखा रहे हैं और उन्हें सफलता भी मिल रही है जिससे शहर सहित जिले का या कहें मध्य प्रदेश का नाम पूरे देश में बढ़ रहा है अब तो क्षेत्र का नाम पूरे देश और दुनिया में रोशन कर रहे हैं।हर जगह अब अपना परचम लहराया जा रहा।
अब तो सात समंदर पार देश की ख्याति अर्जित कर रहे है । बता दें कि 24 दिसंबर से 30 दिसंबर तक तुर्की देश के इस्तांबुल में आयोजित होने जा रही है एशियन चैंपियनशिप जिसमें आष्टा के किराना व्यापारी मुबीन शाह के पुत्र हैदर शाह का भारतीय टीम में चयन हुआ है। हैदर शाह क चयन 74 किलोग्राम जूनियर पॉवरलिफ्टिंग चेम्पियनशिप में हुआ है जिसमे एशिया के सभी देशों से खिलाड़ी अपने खेल का जोहर दिखाएंगे।
हैदर शाह का एशियन चेम्पियनशिप में चयन होने पर शहर के जनप्रतिनिधियों सहित सामाजिक लोगों ने शुभकामनाएं दी है।
बता दे कि हैदर शाह इससे पहले भी कई प्रतियोगिता में शहर का मान बड़ा कर आये है । हैदर का चयन होने पर परिवार में सभी काफी खुश हैं। इस दौरान हैदर शाह के दादा शहजाद शाह ओर हैदर के माता पिता ने बेटे का भारतीय टीम में चयन होने पर खुसी जाहिर की।
वही विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कैलाश परमार,सय्यद परवेज अली, नितिन शर्मा नीलम स्वीट सीहोर, प्रकाश शर्मा, शेलु मेहता, रजत पालीवाल, पंकज राठौर,राजेश बनवट, सिद्धार्थ जायसवाल,डॉक्टर करम हुसैन, डॉक्टर शोहेब नागोरी वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र गंगवाल ने एशियन चेम्पियनशिप में चयन होने पर शुभकामनाएं दी।