करोड़ों रुपए सिक्योरिटी डिपॉजिट एवं लाखों रुपए मासिक देने के बावजूद सुशांत टाउनशिप में सुरक्षा एवं मेंटेनेंस की अनदेखी18 दिसंबर 2021 झोटवाड़ा, जयपुर, सुशांत सिटी - 1 के निवासियों द्वारा कॉलोनी में देखरेख एवं मूलभूत सुविधाओं में कमी को लेकर अंसल ग्रुप के खिलाफ अपना आक्रोश दर्ज कराने के लिए परी चौक पर सुशांत रेजिडेंट डेवलपमेंट सोसाइटी ( एसआरडीएस ) के तत्वधान में कार्यक्रम रखा गया एवं धरना प्रदर्शन किया गया । कार्यक्रम में कई सैकड़ों की संख्या में निवासियों ने हिस्सा । कार्यक्रम की शुरुआत हाल ही में सीडीएस जनरल बिपिन रावत एवं उनके साथियों की हेलीकॉप्टर क्रैश में निधन के उपरांत आत्मा शांति के लिए 1 मिनट का मौन रखा गया कार्यक्रम के अंत में एसआर डी एस कार्यकारिणी ने अंसल मैनेजमेंट को एक ज्ञापन देकर टाउनशिप की हालत को तुरंत सुधारने की चेतावनी दी है। कार्यकारिणी ओर निवासियों ने अंसल ग्रुप द्वारा कोई करवाई नही करने की स्थिति में इस आंदोलन को और तेज़ करने का ऐलान किया है | कार्यक्रम के दौरान कार्यकारिणी के सदस्यों एवं प्रमुख बुद्धिजीवियों ने सोसाइटी के अंदर समस्याएं एवं उनके समाधान को लेकर अपने अपने विचार रखें । कार्यक्रम का संचालन मिसेज चौधरी ने किया। कार्यक्रम के दौरान ब्रिगेडियर एके गुप्ता कर्नल एमके सिंह कर्नल देवानंद गुर्जर एवं श्री रविंद्र मोहन शर्मा ने अपने विचार रखे। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की कमी ,सड़कों की टूटी फूटी स्तिथि, निवासियों की सुरक्षा बंदोबस्त में खामिया, बैंक एटीएम, मेडिकेयर सेंटर, व्यायाम शाला एवं खेलकूद की सुविधाएं में कमी को उजागर किया ।




आज से 20 साल पहले वर्ल्ड क्लास टाउनशिप का भरोसा देकर अंसल ग्रुप ने जिस सुशांत सिटी का निर्माण किया था उसके निवासी आज खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हे |
इस दौरान अंसल ग्रुप ने इस टाउनशिप को जिस जर-जर हालत में पहुंचा दिया हे उसके खिलाफ यहाँ के निवासियों में जबरदस्त रोष हे |कोई उचित सिक्योरिटी ना होने की वजह से दिन – रात चोरी और गुंडागर्दी को लेकर यहाँ के निवासी बेहद चिंतित हैं । करोड़ों रूपये सिक्योरिटी डिपाजिट तथा लाखों रुपये के मासिक मेंटेनेंस देने के बावजूद भी टाउनशिप में कोई काम नहीं हो रहा हे | इस सन्दर्भ में सुशांत रेजिडेंट डेवलपमेंट सोसाइटी ( एसआरडीएस ) ने जयपुर कलेक्टर को भी एक ज्ञापन दे चुकी हे , लेकिन अभी तक प्रशासन ने भी कोई ठोस कार्यवाही नही की है।
कार्यकारिणी के सदस्य रवींद्र मोहन शर्मा, महेंद्र चौधरी, के के गर्ग, आर के औला,कर्नल एम के सिंह, कर्नल देवनन्द लोहामरोड ,कर्नल एस के सैनी ,जैसे लोगों ने अंसल ग्रुप की तानाशाही के खिलाफ मुहिम एवं ज्ञापन में दी हुई समस्याओं को लेकर 1 महीने का समय देते हुए उम्मीद जताई की समस्याओं का समाधान जल्द होगा ।

More Stories
आज राजस्थान पत्रिका के संस्थापक श्रद्धेय कर्पूर चंद्र कुलिश जी की जन्म शताब्दी वर्षगांठ के अवसर पर सिविल लाइंस, जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित की।
भगवान श्री झूलेलाल जन्मोत्सव ( चेटीचंड ) के महापर्व पर मॉडल टाउन विनोबा विहार में पंडित जी द्वारा भगवान
Honoured to be part of the Mindfulness Summit hosted by FICCI Ladies Organisation in Jaipur today.