कौशलेन्द्र तोमर रिपोर्टर

कीचड़ में तब्दील खंडा रोड आम जनता के साथ-साथ श्रद्धालु हो रहे परेशान।
अम्बाह: पानी निकासी की व्यबस्था न होने के चलते नगर की मुख्य खंडा रोड सड़क जलभराव व कीचड़ में तब्दील हो गई हैं जिससे व्यापारियों व वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही है
यह मुख्य सड़क सड़क है। इसी सडक से होकर लोग बैंक अस्पताल कोतवाली तहसील को जाते हैं। सड़क बनना तो दूर इसकी मरम्मत तक नहीं कराई गई। अब हाल यह है कि सड़क में जलभराव व कीचड़ हो गया है रविवार की सुबह जब लोग घर से बाहर निकले तो सड़क का हाल देखकर परेशान हो गए। व्यापार मंडल से लेकर राजनीतिक व समाजसेवी संगठन के लोगों ने इस सड़क निर्माण के लिए ज्ञापन दिया है लेकिन सड़क निर्माण तो दूर मरम्मत तक नहीं कराई गई है अधिकारी जनप्रतिनिधि भी इसी सड़क से होकर गुजरते हैं फिर भी इसे गड्ढामुक्त नहीं कराया जा रहा है। आज नागाजी पूर्णिमा के चलते भक्तों को इस सड़क से निकलने में दिक्कत हो रही है स्थानीय व्यापारी महावीर प्रसाद ने सड़क न बनने की स्थिति में आंदोलन की चेतावनी दी है
मुरैना से ब्यूरो चीफ कौशलेंद्र तोमर

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया